नमकीन में मिला रहे थे कास्टिक सोडा, कारखाना सील किया

आगर रोड पर गंदगी में बन रहा था हरिओम का नमकीन

उज्जैन,अग्निपथ। आगर रोड पर मंगलवार को खाद्य एवं सुरक्षा विभाग और एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी ने एक नमकीन कारखाने पर छापा मारा। गंदगी में नमकीन बनाने के साथ ही कास्टिक सोडा सहित कई तरह की मिलावट पाए जाने पर टीम ने सेंपल भरकर कारखाना सील कर दिया।

एडीएम सूर्यवंशी ने बताया कि जय किशन भीमवानी का आगर रोड उद्योगपूरी में श्रीहरिओम नमकीन के नाम से कारखाना है। यहां श्री हरि और हरिओम नमकीन के नाम से खाद्य पदार्थ बनाए जाते हैं। अनियमितता की शिकायत पर मंगलवार शाम खाद्य एवं सुरक्षा विभाग निरीक्षक वीएस देवलिया व बसंत शर्मा के साथ एडीएम सूर्यवंशी ने यहां छापा मारा।

कारखाने में काफी गंदगी में खाद्य सामग्री बनाकर पुराना नमकीन नए में मिलाना पाया गया। नमकीन में कपड़े धोने में उपयोग किया जाना वाला कास्टिक सोडा, कलर, रवा और मेदे की मिलावट भी पाई गई। यह भी पता चला कि लाइसेंस चिमनगंज मंडी क्षेत्र का था, लेकिन कारखाना अन्य जगह संचालित हो रहा था। नतीजतन निर्माण सामग्री के सेंपल लेकर कारखाना सील कर दिया।खाद्य सामग्री भोपाल प्रयोगशाला भेजी जाएगी, जहां से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सर्वविदित है कि शासन के आदेश पर प्रशासन मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसी के चलते यह कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पार: दिन में भी निकलो साहब..!

Tue Feb 9 , 2021
नगर निगम शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए तरह-तरह के काम करने के दावे कर रहा है। अधिकारी सुबह से ही सडक़ों पर निकल पड़ते हैं और शहर की सडक़ों को साफ-सुथरा रखने के लिए तमाम हिदायतें जारी करते हैं। सुबह 7 से 9 बजे के बीच नगर […]