एक साथ तीन बच्चों के जन्म से परिवार में छाई खुशियां

महिला ने दिया दो बेटी और एक बेटे को जन्म

शाजापुर, अग्निपथ। जिले के निजी अस्पताल में ट्रिपलेट डिलीवरी का मामला सामने आया है। ग्राम मंडावर की एक प्रसूता ने शुजालपुर के एक निजी हॉस्पिटल में एक साथ तीन स्वस्थ शिशुओं को जन्म दिया है।

शुक्रवार सुबह 5.30 बजे प्रसव पीड़ा होने पर महिला को प्रसव के लिए परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मौजूद अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ अमृता शर्मा, डॉ गौरव श्रीवास्तव और डॉ अमित चौहान की टीम ने महिला का सामान्य प्रसव करवाया।

एक साथ परिवार में 3 बच्चों के आने से प्रसूता के परिजनों में खुशी का माहौल है और जन्म लेने वाले 3 बच्चों में 2 बेटियां तथा एक बेटा है।
मां ने जन्म के बाद सबसे पहले दोनों बेटियों को गोद में लिया। डॉ अमृता शर्मा ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व भी एक प्रसूता को ऑपरेशन के बाद एक साथ 3 बच्चे हुए थे, परंतु इस बार मंडावर निवासी प्रसूता को सामान्य प्रसव प्रक्रिया से ही बिना ऑपरेशन के प्रसव कराया गया।

महिला रोग विशेषज्ञ डॉ अमृता ने बताया कि प्रसव के दौरान तीन बच्चे होना सामान्य घटना है, लेकिन ऐसी परिस्थिति में ऑपरेशन की संभावना अधिक रहती है, लेकिन प्रसूता के आत्मविश्वास और हौसले से बगैर आपरेशन प्रसव कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकार बदली-ठेकेदार बदले, 13 किमी की सडक़ 9 साल बाद भी अधूरी

Fri Mar 4 , 2022
रुनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। बदनावर-रुनिजा व्हाया काछीबड़ोदा सडक़ मार्ग का काम 9 वर्षों के बाद भी पूरा नहीं हो पाया। 13 किलोमीटर लंबी इस सडक़ के निर्माण में लगे दो ठेका कंपनियों को बदलने के अलावा प्रदेश में दो बार सरकारें भी बदल गई लेकिन काम कब पूरा होगा यह प्रश्न […]

Breaking News