कंट्रोल दुकान में फंदे पर लटका मिला संचालक का शव

उज्जैन, अग्निपथ। गोला मंडी में कंट्रोल संचालित करने वाले युवक ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने उसका शव फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी थी।

खाराकुआ थाना पुलिस ने बताया कि सुबह 8 बजे गोलामंडी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान (कंट्रोल) संचालित करने वाले कमलेश पिता राजेन्द्र कोठारी (40) निवासी गोलामंडी का शव कुछ लोगों ने दुकान के अंदर रस्सी के फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। जांच के लिये पुलिस पहुंची तो सामने आया कि सुबह उसने कंट्रोल खोला था, उसके बाद सफाई की, इस दौरान कुछ लोगों से राम-राम भी हुई।

घटना की जानकारी लगने पर परिजन मौके पर आ गये थे। शव फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों के अनुसार कमलेश का विवाह नहीं हुआ था। सुबह वह घर से बिना टेंशन के निकला था। उसने फांसी क्यों लगाई इसकी पता नहीं है। पुलिस के अनुसार मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। घटनास्थल से कोई सुसाइडनोट भी नहीं मिला है। जांच के बाद ही कारण सामने आ पायेगा।

क्षिप्रा नदी में महिला ने लगाई छलांग, मौत

उज्जैन, अग्निपथ। क्षिप्रा नदी में शुक्रवार दोपहर महिला ने छलांग लगाकर जान दे दी। उन्हेल बायपास ब्रिज पर हुई घटना के बाद पुलिस ने एक घंटे की तलाश के बाद उसका शव बाहर निकला।

भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि पारसनगर में रहने वाली सपना पति राहुल मालवीय (25) वर्ष के क्षिप्रा नदी में छलांग लगाने की सूचना उन्हेल बायपास पर बने ब्रिज से गुजरने वालों ने दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और तैराकों की मदद से तलाश शुरु कराई। करीब एक घंटे बाद सपना को बाहर निकाला गया। उसकी मौत हो चुकी थी।

उसके छलांग लगाने की खबर मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गये थे। बताया जा रहा है कि मृतिका पति राहुल मजदूरी करता है। उसने समूह लोन लिया था। दोपहर में लोन को लेकर सपना के पास कॉल आया था, उसके बाद उसने ब्रिज पर पहुंच छलांग लगाई। पुलिस के अनुसार मामले में मर्ग कायम किया गया है। परिजनों के बयान दर्ज कर मोबाइल जब्त किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिरासत में आया पत्नी की हत्या करने वाला

Fri May 13 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। गला दबाकर पत्नी की हत्या करने वाला 24 घंटे बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गया। उसे उन्हेल रोड पर पकड़ा गया है। शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वीर नगर के किराये के मकान में बुधवार-गुरुवार रात पत्नी लीलाबाई (42) की गला दबाकर हत्या करने के […]