कांग्रेस नेता को छत्तीसगढ़ के बंटी बबली ने लगाया पांच लाख का चूना

Chhatisgadh bunty bablee 090222

सप्लाय का ठेका दिलवाने का दिया था झांसा

उज्जैन,अग्निपथ। छत्तीसगढ़ की एक दंपत्ति ने जिले के कांग्रेस नेता को पांच लाख रुपए की चपत लगा दी। बंटी-बबली नाम से विख्यात दंपत्ति ने नेता को स्पोर्टस सामान के सप्लाय का ठेका दिलवाने के नाम पर ठगा है। मामले सामने आने पर बुधवार को नीलगंगा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिला कांग्रेस के महामंत्री लालचंद भारती निवासी विष्णुपुरा स्पोर्टस सामान के सप्लायर है। छत्तीसगढ़ स्थित रायपुर के अमली डी निवासी बाल किशोर बैरवा व उनकी पत्नी कविता चिराग वेंचर्स नाम से सप्लाय का काम करते हैं। दोनों ने भारती को छत्तीसगढ़ में प्रभुत्व होना बताते हुए सरकारी सप्लाय का झांसा दिया और कांट्रेक्ट दिलवाने के नाम पर पांच लाख रुपए मांगे। भरौसा दिलाने पर भारती ने 17 जुलाई 2021 को उन्हें चेक दे दिया।

बाद में दंपत्ति कुछ समय टालते रहे, जिससे शक होने पर भारती ने रुपए वापस मांगे तो उन्होंने चेक दे दिया। लेकिन चेक बाउंस होने पर भारती ने रुपए वापसी के लिए काफी प्रयास किया। नहीं मिलने पर बुधवार को भारती समाजजनों के साथ एसपी से मिले। मामले में टीआई तरुण कुरील ने बताया कि एसपी के आदेश पर दंपत्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। दोनों को पकडऩे के लिये जल्द ही दल रायपुर जाएगा।

छत्तीसगढ़ के बंटी-बबली

भारती ने बताया कि दंपत्ति समाज के होने के नाते बैरवा दिवस के कार्यक्रम में आए थे। दोनों को वरिष्ठ समाजसेवी सम्मान किया गया। इसी दौरान परिचय होने पर सप्लाय का कांट्रेक्ट दिलवाने का झांसा दिया। भरौसे में चेक देने के कुछ समय बाद ही उनकी हकीकत सामने आ गई। पता चला दंपत्ति ने छत्तीसगढ़ में कई लोगों को लाखों का चूना लगाया है और दोनों बंटी बबली के नाम से वि यात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल के सामने के 70 मीटर दायरे वाले मकान नहीं हटेंगे, सती माता मंदिर की होगी पुर्नस्थापना

Wed Feb 9 , 2022
विहिप ने वापस लिया उज्जैन बंद का आव्हान उज्जैन, अग्निपथ। विश्वहिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा 10 फरवरी को किया गया उज्जैन बंद का आव्हान वापस ले लिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बातचीत के बाद यह फैसला हुआ है। महाकालेश्वर मंदिर के सामने वाले हिस्से में 70 […]
महाकाल मंदिर क्षेत्र में बेवजह बदलाव न करने की मांग पूरी होने पर खुशी मनाते विहिप सदस्य।

Breaking News