कुत्तों को भगाने दौड़ा युवक कुए में गिरा

डूबा

सिर में लगी चोट और डूबने से मौत

उज्जैन, अग्निपथ। मवेशियों पर लपक रहे कुत्तों को भागने के लिये दौड़े युवक का पैर फिसल गया और कुएं में जा गिरा। सिर में लगी चोट और डूबने से उसकी मौत हो गई।

भाटगली में रहने वाले गौतम पिता भरत डोडिया (23) का रंजीत हनुमान मंदिर के समीप खेत बना हुआ है। जहां परिवार ने मकान भी बना रखा है। गुरुवार दोपहर को खेत पर मवेशियों पर आवारा कुत्ते लपक रहे थे, यह देख गौतम कुत्तों को भगाने के दौड़ा, तभी बारिश से गिली जमीन और घास में उसका पैर फिसलने से वह खेत पर ही बने कुएं में सिर के बल जा गिरा।

घटना की जानकारी लगने पर परिजन मौके पर पहुंच गये थे, निगम कर्मचारियों को बुलाया गया और कुछ देर बाद गौतम को बाहर निकाला। उसकी मौत हो चुकी थी और सिर में लगी चोंट के चलते खून बह रहा था। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया।

बताया जा रहा है कि ग्राम सदावल में निगम का ट्रीटमेंट प्लाट बना हुआ है, जिसके आसपास काफी कुत्तों का जमघट लगा रहता है। जो आने-जाने वाले और मवेशियों पर आये दिन हमला करते हंै। जिनसे बचने के दौरान हादसे होते रहते है। कुत्तों ने गौरव के खेत पर बंधे मवेशियों के बच्चों पर हमला किया था।

आटो चालक ने गले में डाला मौत का फंदा

उज्जैन, अग्निपथ। पारिवारिक विवाद और आर्थिक परेशानी के चलते बुधवार-गुरुवार रात आटो चालक ने गले में मौत का फंदा डाल लिया। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि इंदौर रोड स्थित ग्राम नवाखेड़ा में मुफद्दल पार्क के समीप फ्लेट में रहने वाले अली अजगर पिता नजमुद्दीन (38) ने रात 11.30 बजे के लगभग कमरे का दरवाजा अटकाने के बाद वायर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी।

पत्नी तस्लीम कमरे में पहुंची तो पति को लटका पाकर शोर मचाया। सूचना मिलने पर पुलिस जांच के लिये घटनास्थल पहुंची। शव फंदे से उतारा गया, मृतक के पास सुसाइडनोट मिला है, जिसमें उसने बच्चों का ध्यान रखने और मारपीट नहीं करने की बात के साथ पत्नी से प्यार करने की बात लिखी गई थी। संभावना जताई गई है कि पारिवारिक विवाद और आर्थिक परेशानी के चलते अली ने मौत को गले लगाया है। परिजनों के अनुसार अली आटो चलता था और 2 बच्चों का पिता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कालियादेह गेट पर नाले में उतरा स्कूली बस का पहिया

Thu Aug 25 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। नागदा के पास झिरनिया फंटे पर हुए हादसे के जख्म अभी भरे भी नहीं है कि उज्जैन में ठीक ऐसे ही एक ओर हादसा होते-होते बचा। बीच शहर में कालियादेह गेट इलाके में एक स्कूली बस नाले की जाली टूट जाने की वजह से फंस गई। गनीमत रही […]