केडीगेट-कमरी मार्ग की दुकानों पर चोरों का धावा

उज्जैन, अग्निपथ। पुलिस की गश्त पर चोरों की गश्त काफी भारी पड़ रही है। गुरुवार-शुक्रवार रात चोरों ने केडी गेट और कमरी मार्ग की दुकानों पर धावा बोला। 2 दुकानों में वारदात होना और कुछ दुकानों के ताले टूटना सामने आये है।

तैय्यबपुरा बाखल में रहने वाला मुस्तफा बरेलीवाला पिता शब्बीर हुसैन केडी गेट पर स्टेशनरी की दुकान संचालित करता है। शुक्रवार सुबह दुकान पहुंचा तो चोरी की वारदात होना सामने आया। चोरों ने छत के रास्ते दुकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया था। चोर गल्ले में रखे 5 हजार रुपये, कैमरो का डीवीआर चुराकर ले गये थे। केडी गेट से चोरों ने कमरी मार्ग का रुख किया और उज्जैन केमिस्ट दुकान का शटर उचकाकर वारदात को अंजाम दे दिया।

दुकान संचालित करने वाले शब्बीर हुसैन पिता इब्राहिम लुकमानवाला ने शटर उचका देखा। चोर गल्ले से 13 सौ रुपये नगद ले गये है। वही आसपास कुछ दुकानों के ताले टूटने की जानकारी भी सामने आई। मामले की शिकायत जीवाजीगंज थाने पहुंचकर की गई।

पुलिस आवेदन लेकर जांच का आश्वासन दिया है। गौरतलब हो कि शहर में चोरों की गैंग घूम रही है। जो दिन-रात गश्त लगा रही है। कई वारदातों के बाद फुटेज भी सामने आये है, लेकिन अब तक पुलिस चोरी को अंजाम दे रहे बदमाशों का सुराग तक नहीं लगा पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किशोरी का अपहरण-दुष्कर्म करने वाले को 20 साल कैद

Fri May 20 , 2022
उज्जैन,अग्निपथ। एक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म की डेढ़ साल पहले हुई घटना में शुक्रवार को नागदा कोर्ट ने फैसला सुनाया। मामले में न्यायालय ने दोषी को 20 साल की सजा दी है। घटनानुसार 27 सितंबर 2020 की अर्धरात्रि को घर में दादा-दादी के पास सोई 14 वर्षीय किशोरी गायब […]