युवक कांग्रेस का हल्ला बोल : मोदी का जन्मदिन बेरोजगारी दिवस के रूप में मनेगा

उज्जैन,  अग्निपथ। देश और प्रदेश की समस्या को अपनी आवाज देने के लिए और सरकारों की नाकामी को उजागर करने के लिए युवाओं को कांग्रेस प्रवक्ता बनने का मौका दे रही है। प्रवक्ता का चयन देश के उन प्रतिभाशाली युवाओं के बीच से किया जाएगा जो जनता की आवाज को अपनी आवाज देकर प्रभावी तरीके से पेश कर सकेंगे।

उक्त जानकारी युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता मध्यप्रदेश प्रभारी पराग शर्मा गुरुवार को उज्जैन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय युवक कांग्रेस द्वारा यंग इंडिया के बोल एक भाषण प्रतियोगिता शुरू की गई है। इसके माध्यम से हम भविष्य के वक्ताओं को तलाश रहे हैं। आखिरी तारीख 1 अक्टूबर 2021 है। प्रथम 5 लोगों को जिला प्रवक्ता, जिला से प्रदेश प्रवक्ता और हर प्रदेश से पांच लोगों का चयन राष्ट्रीय प्रवक्ता की प्रतियोगिता के लिए होगा। ये 14 नवबंर को दिल्ली में जीतने वाले को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया जाएगा । इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष भरत शंकर जोशी ने कहा मोदी के जन्मदिवस को युवक कांग्रेस बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाएगी।

इस दौरान नवीन बल्दीया, प्रदेश प्रवक्ता अशहर वारसी , अमन दुबे,चिराग परमार,ओम जाट,आर्यन शर्मा, प्रद्युमन शर्मा, जयेश गुरनानी, मुख्तियार भाई, रवि यादव आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फोटोग्राफी सिनेमाटोग्राफी कार्यशाला में सम्मान

Thu Sep 16 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। ऑल इंडिया फोटोग्राफर फाउंडेशन मध्यप्रदेश एवं फ्युजी फिल्म के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय होटल मे सिनेमाटोग्राफर गौतम वारिया द्वारा कार्यशाला के माध्यम से प्रदेश से आये छायाकारों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि उच्चशिक्षा मंत्री मोहन यादव,विशेष अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष नगेन्द्र कश्यप, राष्ट्रीय सलाहकार कुलदीप त्यागी […]

Breaking News