केन्द्रीय मंत्री ने परिवार के साथ महाकालेश्वर मंंदिर में किया दर्शन

उज्जैन। केन्द्रीय पेट्रोलियम और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रविवार सुबह परिवार के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। उनके साथ उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया, शिवराज सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व सांसद चिंतामण मालवीय भी थे। केन्द्रीय मंत्री ने गर्भगृह के बाहर से ही बाबा महाकाल के दर्शन किए। मंत्री और उनकी पत्नी ने परंपरागत तरीके से नंदी के कान में मन्नत मांगी। मंदिर के पुजारियों ने उन्हें विधि-विधान से पूजन कराया। मंदिर समिति की ओर से उन्हें महाकाल की प्रतिमा भेंट की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाम बदलने की सियासत: ईदगाह हिल्स और होशंगाबाद के बाद इंदौर में खजराना का नाम बदलने की मांग उठी; सांसद लालवानी ने कहा- गणेश नगर रखें

Sun Dec 6 , 2020
इंदौर। भोपाल के ईदगाह हिल्स से उठी नाम परिवर्तन की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। ईदगाह हिल्स के अलावा होशंगाबाद और इंदौर के खजराना इलाके का नाम बदलने की मांग सांसद शंकर लालवानी ने कर दी है। शंकर लालवानी का कहना है कि इंदौर के प्रसिद्ध भगवान गणेश के […]

Breaking News