केवाईसी के माध्यम से युवक ने धोखाधड़ी कर ग्राम के किसानों के खाते में से निकाले 1 लाख 60 हजार रुपए

पीडि़त किसान ग्रामीणों के साथ पहुंचे बीएनपी थाने, सौंपा आवेदन

देवास, अग्निपथ। किसान सम्मान निधि के लिए केवायसी कराने के नाम पर एक युवक ने जिले के ग्राम छोटा मालसापुरा के किसानों के साथ धोखाधड़ी की है। युवक ने दो किसानों के बैंक खातों से डेढ़ लाख से ज्यादा रुपये उड़ा दिए। मामले में बीएनपी थाने पर शिकायत की गई है।

ग्राम छोटा मालसापुरा निवासी रमेश चंद्र चौधरी एवं हेतराम पटेल गांव के उप सरपंच जितेन्द्र कुमावत के साथ बीएनपी थाना पहुंचे और थाना प्रभारी के नाम आवेदन देकर धोखाधड़ी कर खाते से पैसे निकाले जाने की शिकायत की है। शिकायतकर्ताओं ने आवेदन में बताया कि ग्राम बरखेड़ा कायथा निवासी लाड़सिंह पिता धीरजसिंह कुछ दिनों पूर्व हमारे गांव आया और कहने लगा कि किसान सम्मान निधि योजना से आपको खाते में 2 हजार रूपए मिलेंगे, इसलिए आपको केवायसी कराना अनिवार्य है। उसे हमने संबंधित दस्तावेज दे दिए। जिसके बाद उसने हमारे खाते में से केवाईसी के माध्यम से राशि निकाल ली है।

ग्रामीणों का कहना है कि हम इस बात से अंजान थे कि आरोपी लाड सिंह हमारे साथ धोखाधड़ी कर पैसे निकाल रहा है। वह हमेशा सर्वर डाउन होने का बहाना करके हमसे बार-बार अंगूठा लगवाता और राशि निकाल लेता। रमेशचंद्र के नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक खाते में से 10-10 हजार रूपए करके 1 लाख रूपए लाड़सिंह ने उसके खाते में ट्रांसफर कर लिए।

हेतराम पटेल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। इनका खाता भी नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक में है। इनके खाते में से भी दस-दस हजार रूपए करके 40 हजार रूपए खाते में से ट्रांसफर कर लिए। साथ ही आरोपी ने हेतराम के दूसरे खाते आईसीआईसीआई बैंक से भी 20 हजार रूपए निकाल लिए। ऐसा करके आरोपी लाड सिंह ने 1 लाख 60 हजार रूपए किसानों के खाते में से निकाल लिए। ग्रामीणों ने अपने बैंक के स्टेटमेंट के साथ थाना प्रभारी के नाम थाने में आवेदन सौंपा और आरोपी लाड़सिंह को शीघ्र गिरफ्तार कर कार्यवाही व पैसे वापस दिलाए जाने की मांग की।

पीडि़त ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी ने अपने गांव में भी गरीब किसानों के साथ धोखाधड़ी कर खाते से पैसे निकाले है, जिसकी शिकायते थाने में लोगों ने कर रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनपद के बागी शांतिलाल मावी को कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता

Sat Jul 30 , 2022
जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने पत्र जारी कर मावी को पार्टी से किया निष्कासित झाबुआ, अग्निपथ। विगत 27 जुलाई को जिला मुख्यालय पर स्थानीय बसंत कॉलोनी मेंं जनपद पंचायत कार्यालय झाबुआ में हुए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्वाचन में कांग्रेस समर्थित वार्ड क्र. 2 के जनपद सदस्य शांतिलाल मावी द्वारा पार्टी विरोधी […]
सुसनेर नगर परिषद उप चुनाव

Breaking News