तेज बारिश और ओला वृष्टि से फसलों को हुआ नुकसान

जायजा लेने नवादा क्षेत्र पहुंचे विधायक रामलाल मालवीय

उन्हेल, (संजय कुंडल) दैनिक अग्निपथ। उन्हेल सहित ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को हवा के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को संकट में डाल दिया था। निंबू के आकार के ओले करीब 5 मिनट गिरे थे।जिससे गेहूं चना लहसुन आलू और अंतिम दौर में चल रही मटर फली को भी भारी नुकसान की खबर शुक्रवार की रात को ही सामने आने लगी थी।

इस नुकसान की जानकारी छाया चित्र सहित शुक्रवार की रात को आलू के पौधे सामने रख दिए थे। जब इसकी जानकारी क्षेत्रीय विधायक रामलाल मालवीय को लगी तो उन्होंने सबसे पहले नवादा का रुख किया। क्षेत्रीय विधायक के पहुंचते ही नायब तहसीलदार अनुज जैन सहित पटवारियों का दल मौके पर पहुंचा और किसानों से चर्चा की। साथ ही नुकसानी के लिए सर्वे भी कराया जाएगा।

नागदा एसडीएम आशुतोष गोस्वामी फसलों के प्रभावित होने की जानकारी देते।

कितना नुकसान हुआ है जो फसल जमीन के अंदर है उसका आकलन करना तत्काल संभव नहीं है। पर गेहूं, चना को भी हवा और ओले गिरने से नुकसान हुआ है। प्रशासन ने भी सभी पटवारियों को अपने अपने क्षेत्र में अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। सोमवार तक पटवारियों से प्रशासन के सामने वस्तुस्थिति आकलन के बाद सामने आएगी। उसके बाद ही प्रशासन कुछ बोलने की स्थिति में रहेगा। वहीं किसानों की पीड़ा को क्षेत्रीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारी धैर्य पूर्वक सुन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोर्ट भर्ती प्रक्रिया निरस्त: आक्रोशित छात्रों ने कलेक्टर बंगले पहुंच प्रदर्शन किया

Sat Jan 8 , 2022
उज्जैन। कोरोना के नए वैरिएंट की तीव्रता को ध्यान में रखते हुए उज्जैन जिला कोर्ट ने बड़ा निर्णय लेते हुए आगामी आदेश तक भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दी है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। कोर्ट में प्यून, ड्राइवर, चौकीदार, माली, स्वीपर […]

Breaking News