बाइक सवार पर चढ़ा ट्रक, पोटली में बांधना पड़ा शव

उज्जैन, अग्निपथ। उन्हेल-उज्जैन मार्ग पर सोमवार सुबह बाइक सवार पर तेज रफ्तार ट्रक चढ़ गया। मृतक का शव पुलिस को पोटली में बांधकर उठाना पड़ा। ट्रक छोडक़र चालक मौके से भाग निकला था।

उन्हेल टीआई डीएल जोगावत ने बताया कि एसआर पेट्रोल पंप बडकेश्वर मंदिर के पास नागदा की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक के अनियंत्रित होते ही चला रहा व्यक्ति नीचे गिरा और उस पर ट्रक का पिछला पहिया चढ़ गया। दुर्घटना होते ही चालक ट्रक छोडक़र भाग निकला।

पुलिस मौके पर पहुंची तो बाइक चालक पहियों के नीचे पूरी तरह से दब चुका था। जिसका शव पोटली में बांधकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की पहचान राजेश उर्फ राजू पिता कन्हैयालाल (48) निवासी काजीपुरा उज्जैन के रूप में हुई है।

जानकारी लगने पर परिजन अस्पताल पहुंचे थे। जहां सामने आया कि मृतक उन्हेल के बीके पेट्रोल पंप पर काम करता था और सुबह अपने घर उज्जैन जाने के लिये निकला था। टीआई जोगावत के अनुसार ट्रक नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। ट्रक उज्जैन की ओर जाना सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर मांग रहे थे डेढ़ लाख

Mon Jun 21 , 2021
सामने आया था ऑडियो, पिता-पुत्र और साथी पर केस उज्जैन, अग्निपथ। प्रगतिनगर में मारपीट के बाद गैरेज संचालक को मोबाइल पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर डेढ़ लाख की मांग करने वाले पिता-पुत्र और साथी पर सोमवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने […]