बिजली विभाग की दादागिरी और बढ़ेगी..!

शासन ने आबकारी की तरह ही बिजली विभाग को भी अपनी अलग पुलिस दे दी है। जो पुलिस विभाग की तरह ही बिजली कंपनी के कर्मचारियों को सुरक्षा देने के साथ-साथ बिजली चोरी के आरोपियों पर कार्रवाई करने में भी सक्षम होगी। हालांकि गुजरात, पंजाब और राजस्थान में बिजली विभाग की अलग पुलिस की व्यवस्था पहले से ही है।

मध्यप्रदेश में विद्युत वितरण क्षेत्र में काम कर रही तीन कंपनियां अपनी गैर जिम्मेदाराना हरकतों के कारण लोगों के लिए पहले ही मुसीबत बनी हुई हैं। मनमाने नियम, बेतहाशा बिजली बिल, बिलों की गलतियां सुधारने में लापरवाही, साहुकारों की तरह बिजली बिल वसूली, बिना पूर्व सूचना के बिजली सप्लाई बंद करना, तकनीकि खामियों की वजह से कभी भी बिजली बंद होना जैसे कई मुद्दे विद्युत वितरण कंपनी की मनमानी को उजागर करते हैं।

इन अव्यवस्थाओं के खिलाफ अगर कोई मुंह खोलना चाहे तो अधिकारी-कर्मचारी दादागिरी करते हैं और पुलिस कार्रवाई करते हैं। अभी तक तो पुलिस विभाग जांच के बाद कार्रवाई करता था, लेकिन अब तो पुलिस भी बिजली विभाग की ही होगी। ऐसे में विभाग की दादागिरी बढऩा तय है। शासन को विभाग पर अंकुश के लिए भी व्यवस्था करना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आगर रोड पर चार साल की बच्ची से गलत हरकत

Sun Jan 3 , 2021
चाकलेट के बहाने खंडहर में ले गया था १४ वर्षीय किशोर, परिजनों ने पकडक़र पुलिस को सौंपा उज्जैन,अग्निपथ। आगर रोड की एक कॉलोनी में रविवार को गंभीर घटना हुई। क्षेत्र के एक किशोर ने चार साल की मासूम को चाकलेट देने के बहाने खंडहर में ले जाकर गलत हरकत कर […]

Breaking News