दोस्त को फोन लगाकर कहा, जहर खा लिया है

poison

परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, प्रेम प्रसंग की आशंका

उज्जैन। दोस्त को फोन पर जहर खाने की जानकारी दे रहे युवक की बात परिजनों ने सुनी तो उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां कुछ घंटे चले उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर युवक का पोस्टमार्टम कराया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होना सामने आ रहा है।

चिमनगंज थाने के एसआई यादवेंद्र परिहार ने बताया कि दुर्गा कालोनी में रहने वाले नितेश पिता अमृतलाल सोनी 20 वर्ष को परिजन देर रात उपचार के लिये अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के ड्यूटी क पाउंडर की सूचना पर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। इस दौरान परिजनों ने बताया कि नितेश घर की छत पर घूमते हुए मोबाइल पर बात कर रहा था। कुछ देर बाद उसने अपने दोस्त को कॉल किया और जहर खाने की जानकारी दी। उसकी बात सुनकर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

परिजनों का कहना था कि नितेश साड़ी की दुकान पर काम करता था। उसका कटलरी का सामान बेचने वाली इंदिरानगर की युवती के साथ एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रात में वह प्रतिदिन मोबाइल पर उससे बात करता था। फोन पर कहासुनी होने के बाद उसने जहर खाया है। एसआई के अनुसार मृतक का मोबाइल फोन जब्त किया गया है। जिसकी कॉल डिटेल प्राप्त करने के बाद युवती को पूछताछ के लिये बुलाया जाएगा।

कीटनाशक पीकर दी जान

माधवनगर थाना पुलिस ने भी निजी अस्पताल में भर्ती जितेन्द्र पिता बनेसिंह 27 वर्ष की मौत होने के बाद मर्ग कायम कर सोमवार को पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के अनुसार मृतक राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम का रहने वाला था। कीटनाशक दवा पीने से हालत बिगडऩे पर परिजन उसे उपचार के लिये उज्जैन लाए थे। परिजनों के अनुसार जितेन्द्र की पत्नी 2 बच्चों को लेकर मायके तराना गई हुई थी। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जांच राघवी थाना पुलिस को सौंपी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान आंदोलन: किसानों को मनाने की कवायद तेज, नड्डा के घर बैठक को पहुंचे राजनाथ-शाह

Tue Dec 1 , 2020
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा से आए हजारों किसानों का पिछले पांच दिनों से हल्ला बोल जारी है। देश की राजधानी दिल्ली की सीमा पर हजारों किसान पिछले पांच दिनों से धरना पर डटे हैं और आज उनके प्रदर्शन का छठा दिन है। […]

Breaking News