गल्ला व्यापारी की कार से बदमाशों ने उड़ाया बेग

3.50 लाख रुपये रखे थे, थाने से आधा किमी. दूर वारदात

उज्जैन, अग्निपथ। बेखौफ बदमाश दिनदहाड़े बीच बाजार वारदातों को अंजाम दे रहे है। मंगलवार सुबह गल्ला व्यापारी की कार से 3.50 लाख रुपयों से भरा बेग उड़ा दिया। पुलिस वारदात का सुराग लगाने के लिये कैमरे खंगाल रही है।

कृषि उपज मंडी में एसआरएस इंटरनेशल नाम से गल्ले का व्यापार करने वाला जितेन्द्र पिता बंशीलाल गर्ग तिरुपति सेफ्रॉन कालोनी में निवास करता है। सुबह 10.30 बजे आर्टिका कार क्रमांक एमपी 09 डब्ल्यूएच 1133 में सवार होकर मंडी जाने के लिये निकला था। मोहननगर तिराहे पर नाश्ता करने के लिए उन्होंने कार रोकी और नाश्ता करने के बाद वापस लौटा तो कार में रख एक बेग नहीं था, जिसमें 3.50 लाख रुपये रखे थे।

बीच बाजार दिनदहाड़े बेग चोरी होने की सूचना आधा किलोमीटर चिमनगंज थाना पुलिस को दी गई। व्यापारी का कहना था कि बेग में रुपयों के साथ मंडी व्यवसाय के दस्तावेज भी रखे थे। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरु किये हैं।

लगातार चुनौती दे रहे बदमाश

  • 6 दिनों से बदमाश लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे है। विगत गुरुवार को दौलतगंज घी मंडी में झारडा से खरीददारी करने आये व्यापारी की कार से पौने पांच लाख रुपयों से भरा बेग 2 बदमाशों ने चोरी कर लिया था।
  • सोमवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के कान्हा परिसर के बाहर रतलाम से शादी में आये परिवार की कार का कांच फोड़ आभूषणों से भरा बेग चोरी की बदमाश भाग निकले थे।
  • वहीं रामघाट पर नीमच सीआरपीएफ में पदस्थ जवान की पत्नी का पर्स और खरगोन से आये रिटायर्ड शिक्षक का 1 लाख 20 हजार से भरा बेग लेकर बदमाश भाग निकले थे।

लगातार वारदातों के बाद भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पा रही है। जबकि अब तक हुई वारदातों के बाद बदमाशों के फुटेज पुलिस को मिल चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक्सीडेंट होने के बावजूद लंगड़ाते हुए पहुंची महाकाल के दरबार में

Tue May 3 , 2022
कार के हो गए थे ब्रेक फेल, सोशल मीडिया पर पोस्ट की घटना उज्जैन, अग्निपथ। भगवान महाकाल के दर्शन को आ रही फिल्म एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक रोड एक्सीडेंट में घायल हो गईं। उनकी कार का ब्रेक फेल हो गया था। इसके बावजूद उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन किए और […]
actress tanushi datta in mahakal temple ujjain 03 05 22