सेकरीन के टोस्ट बनाने वाले की फैक्ट्री ढहाई

सितंबर में जब्त हुए अमानक टोस्ट, तीन महीने बाद हुई कार्यवाही

उज्जैन, अग्निपथ। मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का राज्यशासन से आदेश मिलने के बाद मंगलवार को चार विभागों के अधिकारियों के संयुक्त दल ने दो बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। नागझिरी उद्योगपुरी स्थित एक टोस्ट फैक्ट्री और पंवासा क्षेत्र में नकली डीजल स्टोर करने वाले एक गोदाम को ढहा दिया गया। नगर निगम से इन दोनों की जगहों पर अवैध निर्माण का नोटिस जारी किया हुआ था।

मंगलवार सुबह पहली कार्यवाही नागझिरी स्थित फन एंड फूड टोस्ट फैक्ट्री पर हुई। पुलिस, खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर निगम के अधिकारियों का संयुक्त दल नागझिरी उद्योगपुरी में मशीनों के साथ पहुंचा और फन एंड फूड टोस्ट फैक्ट्री का शेड ढहा दिया।

नगर निगम उपायुक्त नीता जैन की अगुवाई में इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया। इस फैक्ट्री का संचालन गुलरेज खान व सुरेश शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है। 23 सितंबर को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फन एंड फूट टोस्ट फैक्ट्री में छापामार कार्यवाही की थी।

गंदगी पाए जाने पर फैक्ट्री सील करने के अलावा 1376 किलोग्राम टोस्ट व 1 लाख 18 हजार रूपए कीमत की अन्य सामग्री को जब्त कर लिया गया था। फैक्ट्री से लिए गए टोस्ट सेंपल की भोपाल स्थित सेंट्रल लैब में हुई जांच में हानिकारक सेकरीन की मिलावट की पुष्टि हुई थी।

लैब रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले में प्रकरण भी दर्ज किया। 3 और 6 दिसंबर को नगर निगम की और से फैक्ट्री संचालकों को अवैध निर्माण का नोटिस जारी किया गया था।

नकली डीजल बनाने वाले का गोदाम भी तोड़ा

मिलावटखोरों के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्यवाही श्रीनगर कालोनी शंकरपुर पंवासा में की गई। नगर निगम की टीम ने श्रीनगर कॉलोनी में बने एक गोदाम को तोड़ डाला।

यह गोदाम रामनारायण भचान नामक शख्स का था और इसे ऋषिनगर में रहने वाले शिवराज गुर्जर ने किराए पर ले रखा था। शिवराज गुर्जर के गोदाम से 8 अगस्त को आपूर्ति विभाग की टीम ने लगभग 4 हजार 500 लीटर नकली डीजल जब्त किया था। श्रीनगर कॉलोनी के साथ ही आगर रोड़ चक कमेड़ के कृष्णा आईल सेंटर से भी नकली डीजल जब्त किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लॉज, धर्मशाला के लिए लाइसेंस अनिवार्य निगम अधिकारियों को ही पता नहीं नियम

Tue Dec 7 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम की कारगुजारियां अक्सर शहर में चर्चाओं में बनी रहती है। नगर निगम ने लगभग एक साल पुराना राज्यशासन का एक आदेश निकालकर अब फरमान जारी किया है कि शहर में लॉज, होटल, धर्मशाला, गार्डन और मांगलिक परिसर का संचालन करने के लिए लाइसेंस अनिवार्य होगा। जिनके […]
नगर निगम

Breaking News