गुल्लक मनी से खरीदकर बच्चों ने मंदिर के कर्मचारियों को ब्लैंकेट दिए

उज्जैन, अग्निपथ। जैन सोशल ग्रुप मुस्कान के बच्चों ने अपने जन्म दिन के उपलक्ष में अपनी गुल्लक मनी से 20 ब्लैंकेट मंगवाए ओर मंदिर के कर्मचारियों में वितरित किए। इस पुनीत कार्य में मास्टर ऐश्वर्य सुराणा, कुनिका जैन, माधुर्य सुराणा, कुशीका जैन का विशेष सहयोग रहा।

बच्चो ने कहा इस बार हमने अपने दोस्तो को पार्टी नहीं दी ओर सेवा कार्य के लिए आप लोगो से प्रेरित होकर यह सेवा कार्य किया। इस अवसर पर मनोज अंजू सुराणा, धर्मेंद्र साधना जैन, राजकुमार स्वाति संघवी, राजेश अनीता सोनी, वीरेंद्र जूली गोलेछा, नितेश जया नाहटा, सुरेश सोनू बाफना, प्रमोद चंचल पटवा, रमेश पुखराज चोपड़ा, प्रदीप किरण नाहटा, संतोष सालेचा, जिनेश वर्षा सराफ, अंकित अमीषा जैन, प्रफुल रानी लोढ़ा, ललित मनीषा कोठारी, संजय नीलू गिरिया, अश्विन हेमा चोपड़ा, जय जैन, तन्वी गोलेछा उपस्थित रहे। ग्रुप संस्थापक मनोज सुराणा ने आभार माना। यह जानकारी संयोजक अंजू मनोज सुराणा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्मस्थलों को तोड़े नहीं, लीज या समझौता शुल्क लेकर उन्हें वैध करें

Fri Feb 18 , 2022
अखिल भारतीय पुजारी महासंघ की उज्जैन में हुई बैठक, मुख्यमंत्री से मांग उज्जैन, अग्निपथ। धार्मिक नगरी उज्जैन में धर्मस्थलों को प्रशासन द्वारा अवैध बताकर तोडफ़ोड़ की जाती है। प्राचीन देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ की जाती है। यह धर्म सम्मत नहीं है। शासन-प्रशासन को चाहिए कि वह धर्मस्थलों को […]

Breaking News