गौतम गंभीर को ISIS की धमकी:इस्लामिक स्टेट के कश्मीर मॉड्यूल ने ई-मेल कर परिवार को जान से मारने की बात कही

सुरक्षा बढ़ाई गई

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने ‘ISIS कश्मीर’ से अपनी जान को खतरा बताया है। गंभीर ने आरोप लगाया है कि उन्हें ‘ISIS कश्मीर’ से जान से मारने की धमकी मिली है। DCP सेंट्रल श्वेता चौहान ने बताया कि इसकी जांच चल रही है। गंभीर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


ISIS के कश्मीर मॉड्यूल की ओर से यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। गंभीर को यह ई-मेल मंगलवार रात करीब 9 बजे मिला। इसमें उनके परिवार वालों को भी जान के मारने की बात कही गई है। सुरक्षा एजेंसियां इसे पूरी गंभीरता से ले रही हैं और साइबर सेल ने इस केस की जांच शुरू कर दी है।

गौतम गंभीर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है। दिल्ली पुलिस के जवान उनके आवास के बाहर तैनात हैं।
गौतम गंभीर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है। दिल्ली पुलिस के जवान उनके आवास के बाहर तैनात हैं।
2019 में भी गंभीर को मिली थी ऐसी ही धमकी
दिसंबर, 2019 में भी गौतम गंभीर और उनके परिवार को हत्या की धमकी मिली थी। इंटरनेशनल नंबर से फोन पर मिली धमकी के बाद गंभीर ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। इसे लेकर उन्होंने शाहदरा के डिप्टी कमिश्नर को पत्र लिखा था।
गंभीर ने लिखा कि 7 (400) 043 वाले अंतरराष्ट्रीय नंबर से मुझे और मेरे परिजनों को जान से मारने की धमकी मिली है। आप कृपया इस मामले में FIR दर्ज करें और मेरे और मेरे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खराब प्रदर्शन से नाराज गंभीर

अगर क्रिकेट की बात करें तो टीम इंडिया के टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के पाकिस्तान से हारने के बाद गौतम गंभीर ने विराट कोहली की तीखी आलोचना की थी। गंभीर ने तो यहां तक कह दिया कि विराट मानसिक तौर पर मजबूत नहीं हैं।

गंभीर ने ESPN क्रिकइंफो से बात करते हुए कहा, ‘ऐसा नहीं है कि कोहली दबाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते पर मैं यह जरूर कहूंगा कि अब वह जरूरी मैच में प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। वह अहम मैचों में बड़ा स्कोर नहीं बना पाते शायद वह मानसिक तौर पर उतने मजबूत नहीं हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विक्रम विश्वविद्यालय का कारनामा:  तृतीय श्रेणी में 38% अंक पाने पर भी दीक्षांत समारोह में मिलेगा गोल्ड मेडल...!

Wed Nov 24 , 2021
उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में सर्वाधिक अंक लाने वालों के साथ 38 प्रतिशत अंक लाने वाली छात्रा का नाम भी है। नागदा की छात्रा सलोनी मूणत को बीकॉम की परीक्षा में 3050 में से 1158 नंबर आए हैं। यह कुल अंकों का 37.96 प्रतिशत है। छात्रा का […]

Breaking News