ग्राम बिलिडोज में मंदिर की जमीन को लेकर उपजा विवाद

कागझर और गोला छोटी से 40-50 ग्रामीणजन जेसीबी लेकर मंदिर को जमींदोज करने पहुंचे

झाबुआ, अग्निपथ। शहर से सटे ग्राम बिलिडोज में प्राचीन श्री धरेष्वर गणेष मंदिर की जमीन को लेकर मंदिर समिति एवं जमीन मालिक के बीच तहसील कोर्ट में केस चल रहा है। इसी बीच ग्राम कागझर एवं गोला छोटी में रहने वाले मकान मालिक के साथ 40-50 ग्रामीणजन अचानक से जेसीबी मषीन के साथ बिलिडोज आ धमके और मंदिर को तोडऩे के प्रयास किए। मामला बिगड़ते देख मंदिर समिति की ओर से पुलिस थाना झाबुआ पर सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों और एसडीओपी झाबुआ बबीता बामनिया, थाना प्रभारी सुरेन्द्रसिंह गाडरिया आदि ने दल-बल के साथ पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और कोर्ट का फैसला नहीं आने तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से रोका गया। बाद दोनो पक्षों के लोगों ने पुलिस थाने पहुंचकर भी अपनी षिकायत दर्ज करवाई। इस दौरान विष्व हिन्दू परिषद् धर्म प्रसार एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने भी हस्तक्षेप कर मामले को शांत करवाया। जानकारी देते हुए श्री धरेष्वर गणेष मंदिर के सेवक राजूभाई भूरिया एवं मंदिर समिति अध्यक्ष पानसिंह भाबोर तथा अर्पित सिसौदिया ने बताया कि यह मंदिर प्राचीन समय से स्थापिक होकर यहां भगवान श्री गणेषजी की मूर्ति स्वयं अवतरित हुई थी।

तभी से मंदिर के प्रति ना केवल बिलिडोज अपितु आसपास के गांवों के लोगों की भी अटूट आस्था एवं भक्ति है। समीप महाकाली माताजी एवं भेरूजी का ओटला बना हुआ है। हर साल मंदिर में षिवरात्रि एवं नवरात्रि पर्व सहित सभी त्यौहार धूमधाम से मनाए जाते है।

तहसील कोर्ट में चल रहा मामला

मंदिर की जमीन का 15 बाय 60 फिट का मामला फिलहाल तहसील न्यायालय झाबुआ में विचाराधीन है। जमीन मालिक श्रीमती कालीबाई पति धुमा भाबोर द्वारा उसकी पूरी जमीन पर तार फ्रेसिंग किए जाने की बात को लेकर दोनो पक्षों की ओर से तहसील न्यायालय में परिवाद दायर किया गया है। इसी बीच 16 नवंबर, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे ग्राम कागझर से मकान मालिक के साथ 40-50 ग्रामीण अचानक से ही जेसीबी मषीन लेकर मंदिर को तोडऩे के लिए आ पहुुंचे।

जिस पर मंदिर समिति की ओर से आपत्ति लेते हुए तत्काल ही सूचना पर प्रषासन एवं पुलिस के अमले ने पहुंचकर समझाईष के बाद ग्राम कागझर से आए ग्रामीणों को पुन: रवाना किया। बाद दोनो पक्षों को पुलिस थाने पर बुलवाकर मामले के निराकरण के प्रयास किए गए। इस बीच विष्व हिन्दू परिषद् धर्म प्रसार के जिला उपाध्यक्ष जोगाभाई सिंगाड़ एवं बजरंग दल के जिला संयोजक राहुल डामोर ने भी दोनो पक्षों को समझाईष के बाद तहसील कोर्ट के डिसीजन तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई से रोका गया।

फिलहाल दोनो पक्षों को समझाईष देकर मामले को शांत किया गया है। जमीन हक का मामला तहसील न्यायालय में चल रहा है। – बबीता बामनिया, एसडीओपी झाबुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

20 लाख बढ़ गया कार्तिक मेले का बजट

Sat Nov 19 , 2022
कबड्डी का खर्च 1 से हुआ 9 लाख, कवि सम्मेलन के बढ़ाए 2 लाख उज्जैन, अग्निपथ। कार्तिक मेले के आयोजन के लिए बनी 20 उपसमितियां शुरुआत से ही आयोजनों का बजट बढ़ाने की मांग कर रही थी। शनिवार को महापौर मुकेश टटवाल ने इनकी मांग स्वीकार भी कर ली। कार्तिक […]