घोड़े पर सवार होकर निकली भारत माता-रानी लक्ष्मीबाई

फुले जयंती पर निकाली कलश यात्रा

महिदपुर, अग्निपथ। मेवाड़ा माली समाज तहसील स्तरीय समिति के तत्वावधान में महात्मा ज्योति बा फूले जयंती पर सोमवार को कलशयात्रा निकाला गई। ग्राम भीमाखेड़ा के श्री चारभुजानाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा में घोड़ोंं पर महारानी लक्ष्मीबाई एवं भारत माता के प्रतीक स्वरूप बालिका विराजित थी। इनके पीछे सिर पर मंगल कलश लिए बालिकाएं चल रही थी।

यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुन: भीमाखेड़ा ज्योतिबा फूले मांगलिक परिसर पहुंच कर समाप्त हुई । यहां पर महात्मा ज्योतिबा फूले प्रतिमा पर विधायक बहादुरसिंह चौहान ने माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर आरती की । इसके पश्चात समस्त समाजजनों की भोजन प्रसादी श्री देवधर्मराज नाग मंदिर धर्मशाला में सम्पन्न हुई।

इस आयोजन में मेवाड़ा माली समाज के तहसील अध्यक्ष कालूराम मेकाले, उपाध्यक्ष सत्यनारायण असावरा, संतोष खट्टिया, सचिव प्रेम अण्डेरिया, संगठन मंत्री ओमप्रकाश पाड़ोलिया, महामंत्री किशोर दोणिया, कोषाध्यक्ष मदनलाल पाड़ोलिया, संरक्षक तोलाराम बरेडिय़ा, कन्हैयालाल पहलवान, लालसिंह गुंदिया, कन्हैयालाल बल्डिया, अम्बाराम पाड़ोलिया, जनपद उपाध्यक्ष लोकेश अण्डेरिया, सत्यनारायण मुवाला, राजेश काकन्या, राकेश बल्डिया, मदनलाल पाड़ोलिया आदि का विशेष सहयोग रहा । उक्त जानकारी कालूराम मेकाले द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बैरिकेट्स कूदना चाहा तो पुलिस ने मारे डंडे सडक़ पर लेटे तो उठाकर गाड़ी में डाल दिया

Mon Apr 11 , 2022
लंबे समय बाद कांग्रेस का प्रभावी आंदोलन, 70 गिरफ्तार उज्जैन, अग्निपथ। पुलिस भर्ती घोटाले को कांगेस व्यापम-02 के रूप में प्रचारित कर प्रदेश सरकार के खिलाफ माहौल बनाने में जुटी है। सोमवार दोपहर इसी मुद्दे पर युवक कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कोठी रोड़ पर हल्की […]
Youth congress andolan

Breaking News