चौकी बैठाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी

जिन्न को खुश कर 1 करोड़ दिलाने के लिए उत्तरप्रदेश के लोगों को बुलाया

धार, अग्निपथ। उत्तरप्रदेश के लोगो के साथ धार के सादलपुर में धोखाधड़ी की घटना हुई, सादलपुर निवासी तीन युवकों ने पूजा-पाठ और चौकी बिठाने के नाम पर इन लोगो से लाखों की धोखाधड़ी की है। पूरा मामला जिन्न के माध्यम से करोड़ रुपए दिलानेे का है। यूपी के तीन लोग इनकी बातों में आकर धार आए व रात के अंधेरे में आरोपियों ने पहले जिन्न बुलवाने की बात कही व 3 लाख 70 हजार रुपए नगदी सहित सोने के आभूषण लेकर डरा धमकाकर फरार हो गए। हालांकि रात में ही इस बात की सूचना पीडि़तों ने थाने पर दी, ऐसे में पुलिस ने शुरुआती जानकारी के बाद प्रकरण दर्ज कर लिया तथा आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इन आरोपियों को बुधवार दोपहर के समय कोर्ट में पेश किया गया।

यह है मामला

उत्तरप्रदेश निवासी मनोज मोहंती काफी समय से आर्थिक परेशानियों से गुजर रहे थे, इसी बीच आरोपी जामसिंह से उनकी पहचान हो गई, जामसिंह ने उन्हें परेशानियों से निकालने और बहुत सारे रुपए दिलवाने की बात कही। इस बीच जामसिंह आगरा पहुंच गया और मनोज को जिन्न के माध्यम से पूजा-पाठ कर एक करोड रुपए दिलाने की बात कही।

ऐसे में मनोज मोहंती अपने साथी महिपत खांडू व वाहन चालक इम्तियाज के साथ उत्तरप्रदेश से धार आ गए। जिसके बाद आरोपी जामसिंह ने अपने गुरु साथी मुस्ताक से मिलवाया व रुपयों की बारिश करवाने के लिए चौकी बिठवाने की बात कही। जिसके लिए 5 सितंबर का दिन तय हुआ सभी लोग आरोपियों के साथ ग्राम केसुर के रामनगर इलाके में स्थित खेत पर पहुंचे, जहां पर दो घंटे तक आरोपियों ने पूजा करवाने के नाम पर धोखाधड़ी की।

पूजा स्थल पर दिखाया पैसा

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पूजा स्थल पर पीडितो को पहले बहुत सारा पैसा दिखाया जिससे लालच में आकर आकर मुस्तका, जामसिंह व सहयोगी धर्मेंद्र के कहने पर उत्तरप्रदेश के लोगों ने करीब 3 लाख 70 हजार रुपए नगद, एक पन्ना लगा सोने की अंगूठी, जर्मन मेड लायसेंसी बंदूक, 4 मोबाईल कुल करीब 11 लाख रुपए का सामान एक बैग में रखवाया व जिन्न के आने के बाद रुपयों की बारिश होने की बात कही तथा पीडितों को धमकाया की अगर बीच में पूजा छोडी गई तो नाराज होकर जिन्न उन लोगों मार डालेगा।

जिसके कारण ही पीडित मौके से आरोपियों के भागने के दौरान उन्हें पकड नहीं पाए। मामले की सूचना मिलते ही एसपी आदित्य प्रतापसिंह के निर्देशन व एसडीओपी शेरसिंह भूरिया के मार्गदर्शन में सादलपुर पुलिस की टीम ने कार्रवाई की है। टीआई विश्वदीपसिंह परिहार के अनुसार उत्तरप्रदेश के लोगों के साथ जिन्न से एक करोड रुपए दिलवाने के नाम पर धोखाधडी हुई हैं, सूचना मिलने के 24 घंटे भीतर ही तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 5 हजार बुजुर्ग जाएंगे तीर्थयात्रा पर

Thu Sep 8 , 2022
अयोध्या, वैष्णोदेवी, तिरुपति, रामेश्वरम और द्वारका की करेंगे यात्रा उज्जैन, अग्निपथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मध्यप्रदेश से ट्रेनों के जरिए 5 हजार बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। बुजुर्ग अयोध्या, वैष्णोदेवी, तिरुपति, रामेश्वरम् और द्वारका-सोमनाथ की यात्रा करेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन का आज 9 सितंबर आखिरी दिन है। […]

Breaking News