छत गिराऊ है, नोटिस चस्पा, बावजूद गरीबों की जान से खिलवाड़ किया

उज्जैन। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत शनिवार को उत्सव के माहौल में जिम्मेदारों ने गरीबों की जान को दाxव पर लगा दिया, टॉवर स्थित एक ऐसी कंट्रोल की दुकान पर गरीबों को घंटो बैठाकर रखा जो गिराऊ है और उसपर नोटिस भी चस्पा है।

उक्त दावा स्वंय को भवन स्वामी बताने वाले सुनील यादव ने बताया कि फ्रीगंज टॉवर स्थित छोटा गोपाल मंदिर परिसर में कंट्रोल की दुकान संचालित होती है। यहां की छत जर्जर है और गिराऊ है, इसी छत के नीचे योजना के सीधे प्रसारण को देखने के लिए यहां टीवी लगाई गई थी, जिस पर कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले और बाद तक लोग देर तक बैठे रहे। दुकान पूरी तरह जर्जर हो रही है, वहीं बारिश के मौसम में कभी भी हादसा संभव है। ऐसे में इतने लोगों की जान पर बनी रही और शासन प्रशासन की छबि धूमिल होते होते रह गई। यहां लगे नोटिस में साफ शब्दों में लिखा हुआ है कि दुकान गिराऊ है इसके समीप नहीं खड़े हो फिर भी राशन की दुकान संचालित करने वालों ने सैकड़ों लोगों की जान हथेली पर रखकर कार्यक्रम आयोजित किया। जबकि सीएम हेल्प लाइन पर भी इसकी शिकायत की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पार : फिर चल पड़ा नूरी का नाम..!

Sat Aug 7 , 2021
कांग्रेस की संघर्षशील नेत्री नूरी खान का नाम एक फिर भोपाल और दिल्ली के गलियारों में चल रहा है। कुछ समय पूर्व नूरी खान का नाम मध्यप्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष पद के लिये तेजी से चल रहा था। किन्तु इस पद पर एकाएक श्रीमती अर्चना जायसवाल का नाम फायनल कर […]

Breaking News