जनजातीय महासम्मेलन के विरोध में गांव-गांव घूमे आदिवासी संगठन सदस्य लोगों से की सम्मेलन में शामिल न होने की अपील

shajapur jayas virodh 14112021

शाजापुर, अग्निपथ। बिरसा मुंडा जयंती पर सोमवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस पर महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन को लेकर शाजापुर जिला प्रशासन भी युद्ध स्तर पर तैयारियां कर रहा है। और जिले से करीब दो हजार लोगों को बस के माध्यम से भोपाल ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

वहीं जय आदिवासी युवा संगठन (जयस) द्वारा गौरव दिवस महासम्मेलन के विरोध का ऐलान कर दिया है और इसके चलते संगठन के पदाधिकारी गांव-गांव भ्रमण कर समाज के लोगों को सम्मेलन में नहीं जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बिरसा मुण्डा जयंती पर 15 नवंबर को भोपाल के जम्बूरी मैदान में होने वाले जनजातीय महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। महासम्मेलन में पूरे प्रदेश से समाज के लोगों को एकत्रित कर भोपाल ले जाने की जिम्मेदारी प्रदेशभर में जिला प्रशासन को सौंपी गई है। ऐसे में शाजापुर में प्रशासन द्वारा आदिवासी समाज के लोगों को सम्मेलन में ले जाने की योजना बनाई जा रही है।

जबकि इसके उलट रविवार को जयस के पदाधिकारियों ने जिले के गांव-गांव जाकर महासम्मेलन का विरोध करने की समाज के लोगों से अपील की। कार्यकर्ताओं के साथ शाजापुर पहुंचे जयस संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील भिलाला ने कहा कि सरकार को पता लग चुका है कि अब आदिवासी समाज के लोग भी एकजुट हो गए हैं। ऐसे में सरकार वोटों की राजनीति करने के लिए महासम्मेलन आयोजित कर रही है, परंतु अब समाज के लोग शिक्षित हो चुके हैं वे सरकार के झांसे में नही आने वाले हैं।

जिलाध्यक्ष का कहना है कि प्रदेश के नीमच में आदिवासी समाज के युवा की वाहन से घसीटकर दबंगों द्वारा हत्या कर दी गई, किंतु मामले में कोई कठोर कार्रवाई सरकार ने नहीं की। इसके साथ देश-प्रदेश में आए दिन आदिवासी समाज के लोगों पर अत्याचार किए जाते हैं, लेकिन मामले में सरकार कार्रवाई नहीं करती है। भिलाला ने बताया कि जिले के समाजजनों से महासम्मेलन में नहीं जाने की अपील की गई है।

अब महासम्मेलन में शामिल होने के लिए आदिवासी समाज का एक भी व्यक्ति जिले से भोपाल नहीं जाएगा। शाजापुर में जयस के पदाधिकारियों का समाजसेवी राधेश्याम मालवीय, प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश गोयल ने इसका समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

500 साल पुरानी परंपरा रहेगी कायम, कोटेश्वर धाम में लगेगा मेला

Sun Nov 14 , 2021
17 से शुरु होगा चार दिवसीय आयोजन बदनावर, अग्निपथ। प्राचीन प्रसिद्ध कोटेश्वर महादेव धाम पर कार्तिक पूर्णिमा पर इस बार मेला लगेगा। 17 नवंबर से शुरू प्रांरभ होने वाले इस मेले की तैयारियाँ रविवार से शुरू भी कर दी गई हैं। 1500 वर्ष पुरानी परंपरा गत साल कोरोना के कारण […]

Breaking News