जन्मदिन की पार्टी में चाकूबाजी

उज्जैन, अग्निपथ। खेत पर रखी गई जन्मदिन की पार्टी में विवाद होने पर एक युवक को चाकू मार दिये गये। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

भैरवगढ़ में रहने वाला अभिषेक चौहान बुधवार रात चककमेड़ में खेत पर रखी गई दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में पहुंचा था, जहां दोस्तों ने जमकर शराब पी। इस दौरान अभिषेक का विवाद पार्टी में शामिल उज्जवल नाम के युवक से हो गया। नशा अधिक होने पर दोनों में कहासुनी बढ़ गई।

नौबत हाथपाई तक पहुंची तो उज्जवल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अभिषेक पर चाकू से वार कर दिये। यह देख पार्टी में आये कई दोस्त भाग निकले। कुछ दोस्तों ने अभिषेक को उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी कम्पाउंडर ने चाकू लगने से घायल अभिषेक की जानकारी चिमनगंज थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज मामले में प्रकरण दर्ज कर उज्जवल और उसके दोस्तों की तलाश शुरु की है।

आरोप लगाने वाले पर अप्राकृतिक कृत्य का केस दर्ज

उज्जैन, अग्निपथ। 8 युवकों पर अप्राकृतिक कृत्य का आरोप लगाने वाले बाबा पर 2 नाबालिगों के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का केस गुरुवार को जीवाजीगंज थाना पुलिस ने दर्ज कर लिया है।

4 दिनों पहले जूना सोमवारिया रिंगरोड जलाल शाह क्रबस्तान में दरगाह पर रहने वाले बाबा ने चिमनगंज थाने पहुंचकर अपने साथ एक माह पहले ढांचा भवन में 8 युवकों पर अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की तो बाबा की करतूत भी सामने आ गई।

जीवाजीगंज क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने परिवार के 2 नाबालिगों के साथ बाबा द्वारा गलत काम करने के आरोप मीडियाकर्मियों के सामने लगाये और जीवाजीगंज थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गुरुवार को नाबालिगों के बयान दर्ज कर मामले में बाबा के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य करने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस बाबा की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कार्तिक पूर्णिमा  : रामघाट पर स्नान के साथ होगा दीपदान

Thu Nov 18 , 2021
पद्मक योग बनेगा, पद्म पुराण, मत्स्य पुराण, त्रिपुरोत्सव में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व उज्जैन, अग्निपथ। आज कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। रामघाट पर जहां लोग सुबह स्नान दान कर पुण्य लाभ लेंगे। वहीं शाम के समय अपने पितरों के निमित्त शिप्रा नदी में दीपदान करेंगे। पूरा घाट दीपों से जगमगा […]

Breaking News