जमीन विवाद में युवक पर हमला; पुलिस पर हमलावरों की पक्ष लेने का आरोप

उज्जैन, अग्निपथ। जमीन पर कब्जे के विवाद में आधा दर्जन हमलावरों ने एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया है। इस मामले में पुलिस पर भी हमलावरों का पक्ष लेने का आरोप लगाया गया है।

हामूखेड़ी में रहने वाले अमित पिता चंद्रकिशोर यादव पर जयसिंहपुरा में रहने वाले मुकेश डाबी, रवि डाबी और अन्य साथियों ने मिलकर हमला कर दिया। घायल अमित यादव ने बताया कि उसकी हामूखेड़ी के समीप जमीन है, जिसका केस न्यायालय में चल रहा है। क्षेत्र का प्रकाश यादव उस पर कब्जा करके रिसोर्ट बनाना चाहता है इसी के चलते उसने हमला करवाया।

घटना के कुछ देर पहले प्रकाश यादव ने उसे हेयर कटिंग की दुकान पर जाते हुए देखा था। घायल ने आरोप लगाया कि पुलिस भी प्रकाश यादव का पक्ष ले रही है। मेरी शिकायत पर रिपोर्ट लिखने के बजाय प्रकाश यादव को बचाने का प्रयास कर रही है।

मामले में नागझिरी थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि जमीन विवाद में दोनों पक्षों के बीच 2018 में भी मारपीट हुई थी। उस समय दोनों पक्षो की शिकायत पर क्रॉस कायमी की गई थी। अभी भी मारपीट हुई है, जिसमे मुकेश और रवि डाबी का नाम सामने आया है। प्रकाश यादव की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वारदात से पहले बाथरूम में छुपकर बैठे थे चोर

Sun Feb 6 , 2022
दवा बाजार में लाखों की दवाएं चुराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार उज्जैन, अग्निपथ। माधवनगर स्थित दवा बाजार में लाखों रूपए कीमत की दवाएं चुराने वाली गैंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दवा बाजार की दुकानों से करीब 40 लाख रूपए कीमत की दवाएं चुराने वाले यहीं की दुकानों […]

Breaking News