जल संरक्षण में खरगोन का परचम! जिले की दो वाटरशेड परियोजनाओं ने जीता ‘जनभागीदारी कप’

water shed cup

खरगोन,अग्निपथ। राष्ट्रीय जल पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ जिले का सम्मान प्राप्त करने के बाद, खरगोन जिले के लिए एक बार फिर गौरव का क्षण आया है। जिले की दो जल संरक्षण परियोजनाओं को प्रतिष्ठित वाटरशेड जनभागीदारी कप से सम्मानित किया जाएगा।

राज्य स्तरीय कार्यशाला एवं वाटरशेड सम्मेलन के दौरान 25 नवंबर 2025 को उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल द्वारा यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

  • जिले की परियोजना क्रमांक-1 खरगोन और परियोजना क्रमांक-2 भगवानपुरा के अध्यक्षों और वाटरशेड टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

  • प्रदेश की कुल 83 वाटरशेड परियोजनाओं में से इन दोनों परियोजनाओं ने पुरस्कार हेतु स्थान प्राप्त किया है।

  • यह पुरस्कार परियोजना के अंतर्गत किए गए उत्कृष्ट जल संरक्षण और संवर्धन कार्यों तथा उनके समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए दिया जा रहा है।

परियोजनाओं का क्रियान्वयन ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित वाटर शेड विकास घटक- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के माध्यम से किया गया है। जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश सिंह के विशेष प्रयासों से इन परियोजनाओं ने यह उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है।

Next Post

धार जिले में फिर दिखा तेंदुआ, घायल अवस्था में मिला, रेस्क्यू से पहले ही हुई मौत

Sun Nov 23 , 2025
धार,अग्निपथ। धार जिले में तेंदुओं की बढ़ती संख्या के साथ उनकी मृत्यु दर भी बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में, नालछा ब्लॉक के ग्राम सोडपुर पंचायत के नजदीक जंगल में रविवार को एक घायल तेंदुआ मिला। तेंदुए के आबादी क्षेत्र के पास दिखने से गाँव में दहशत फैल गई। वन […]