जैकलीन, नोरा फतेही को ठग सुकेश ने यूं ही नहीं दिए करोड़ों के तोहफे, ये है इनसाइड स्‍टोरी

नई दिल्ली। शातिर ठग सुकेश चंद्रशेखर के चक्‍कर में फंसकर जैकलीन और नोरा अब ईडी की रडार पर हैं । दोनों अभिनेत्रियों के सहारे ठग सुकेश बड़े काम निकालने की फिराक में था । जी हां, सुकेश इन अभिनेत्रियों से नजदीकी यूं ही नहीं बढ़ा रहा था। इसके पीछे उसकी सोची-समझी रणनीति थी । जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही को करोड़ों रुपये के तोहफे देकर सुकेश दरअसल अपना उल्‍लू सीधा करना चाहता था । ईडी ने सुकेश को लेकर बड़े खुलासे किए हैं ।

स्‍टार पावर का फायदा उठाना चाहता था सुकेश
सुकेश की एक्‍ट्रेस जैकलीन के साथ कुछ तस्वीरें हैं जिनमें दोनों एक-दूसरे को चूमते दिख रहे हैं । ED सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस नजदीकी का फायदा उठाकर वो अन्‍य सेलेब के क्‍लोज आना चाहता था।

ऐसी तस्‍वीरों को दिखाकर वो अपने अगले शिकार को यकीन दिला देता था कि वो बॉलीवुड में रसूख रखता है । जैकलीन और सुकेश की ये तस्‍वीरें कोई आम तस्‍वीर नहीं हैं । ये इंटिमेट तस्‍वीरें किसी को भी धोखे में डाल सकती हैं।

जैकलीन के साथ लव अफेयर का भी था दावा
सुकेश के वकील अनंत मलिक का तो ये तक दावा है कि वो जैकलीन के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप में थे। हालांकि जैकलीन की ओर से उनके प्रवक्‍ता ने साफ शब्‍दों कहा है कि ये दावा गलत है । आपको बता दें 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुकेश मुख्‍य आरोपी है, केस की जांच करते-करते ईडी जैकलीन और नोरा तक पहुंची थी । दोनों ही एक्‍ट्रेसेज ने स्‍पष्‍ट किया है कि उनका सुकेश से कोई नाता नहीं है, वो बस पीडि़ता हैं ।

सुकेश ने दिए करोड़ों के तोहफे
दोनों सुकेश का शिकार होने के दावे कर रही हैं, लेकिन दोनों को ही सुकेश ने करोड़ों के तोहफे दिए थे । ईडी के अनुसार, सुकेश और जैकलीन के बीच जनवरी 2021 में बातचीत शुरू हुई। तिहाड़ जेल में बंद रहते हुए भी सुकेश फोन पर sukesh jacqueline fernandezजैकलीन से बात किया करता था। इतना ही नहीं जमानत पर रिहा होने के बाद, सुकेश ने जैकलीन के लिए चार्टर्ड फ्लाइट्स बुक कीं। दोनों चेन्‍नै के एक होटल में साथ रुकी। सुकेश ने जैकलीन को 52 लाख रुपये का घोड़ा, 9 लाख रुपये की पर्शियन बिल्‍ली भी शामिल है। फरवरी में जैकलीन ने इंस्‍टाग्राम पर कुछ तस्‍वीरें शेयर कीं जिनमें ये गिफ्ट्स देखे जा सकते हैं।वहीं नोरा फतेही को एक BMW कार देने की बात सुकेश के वकील ने भी कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बच्चों को मेले और नाटक के माध्यम से बताए सही पान के तरीके

Sun Dec 12 , 2021
सही भोजन शैली विकसित करने के उद्देश्य से लगा ईट राइट मेला उज्जैन, अग्निपथ। आमजन में स्वस्थ, सुरक्षित एवं सही खान-पान की प्रवृत्ति विकसित करने एवं आमजन में मिलावट के प्रति जनजागृति चलाने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण […]

Breaking News