तेरस पर बरसा धन, 12 करोड़ के कारोबार का अनुमान

शाजापुर, अग्निपथ। पांच दिवसीय दीपोत्सव के पहले दिन धनतेरस पर मुहूर्त में लोगों ने जमकर खरीदी की। त्योहारी ग्राहकी के चलते बर्तन और सराफा बाजार के अलावा पूजन सामग्री एवं सजावटी सामानों की दुकानों पर भी लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही बाजार में चहल-पहल बढऩे लगी थी जो दोपहर तक अपने चरम पर थी। वहीं दूसरी ओर एबी रोड स्थित आटोमोबाइल शोरूम पर भी करोड़ों के कारोबार का अनुमान है।

धनतेरस पर मंगलवार को सुबह से लेकर देररात तक बाजार में रौनक छाई रही और लोगों ने शुभ मुहूर्त में खरीदी की। इस दिन सराफा बाजार में जहां लोगों ने सोना-चांदी के आभूषण खरीदे तो वहीं बर्तन बाजार में महिला-पुरुषों द्वारा बर्तनों की खरीदी की गई। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर भी धनतेरस पर भीड़ उमड़ी और लोगों ने अपने पसंद की टीवी, फ्रीज, वॉशिंग मशीन सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण की खरीदी की।

धनतेरस पर दोपहिया वाहन का बाजार भी दमक उठा, जहां करोड़ों रुपए का व्यापार हुआ और शोरूमों पर ग्राहक दोपहियां खरीदते नजर आए। ऑटोमोबाइल संचालकों के अनुसार जितनी उम्मीद थी उससे ज्यादा वाहन बिके हैं। अच्छी ग्राहकी के चलते ऑटोमोबाइल में लगभग छह करोड़ रुपए का व्यापार हुआ है। वहीं सराफा में करीब ढाई करोड़ रुपए का व्यापार हुआ है। इसी तरह कपड़ा, इलेक्ट्रानिक, बर्तन बाजार, ट्रैक्टर, कार, किराना, फर्नीचर में साढ़े तीन करोड़ रुपए के व्यापार का अनुमान है। व्यापारियों की मानें तो धनतेरस पर लगभग 12 करोड़ रुपए का व्यापार हुआ।

बाजार में देररात तक रही रौनक

धनतेरस के दिन शहर के बाजारों में ग्रामीण क्षेत्रों से भी ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। महूपुरा नदी से लेकर सराफ बाजार, कसेरा बाजार, सोमवारिया, नई सडक़ पर भी खासी भीड़ जमा हुई। इस दिन गोवर्धन पूजा को दृष्टिगत रखते हुए अधिकांश ग्रामीणों द्वारा पशुओं की साज-सज्जा के लिए सामग्री की खरीदी की गई। इसीके चलते बस स्टैण्ड पर भी भीड़ भरा नजारा दिखा और दिनभर स्टैण्ड पर यात्रियों की चहल-पहल नजर आई।

गौरतलब है कि दीपावली का पर्व कल गुरुवार को है, लेकिन धनतेरस से ही इसकी सही शुरूआत हो गई है। यही कारण रहा कि धनतेरस पर एक ओर जहां कसेरा बाजार, सराफा बाजार, आजाद चौक, सोमवारिया और नई सडक़ पर भीड़ थी तो वहीं धानमंडी, किलारोड, महूपुरा पर लोग मिट्टी के दीयें, धानी, लक्ष्मी पाना व अन्य वस्तुओं की खरीदारी में मशगूल नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों द्वारा ज्यादा इन वस्तुओं की खरीदारी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जैन समाज में 32 जोड़ों ने किया महालक्ष्मी पूजन

Tue Nov 2 , 2021
सुंदर मांडला बनाकर चढाई गई विभिन्न सामग्री नलखेड़ा, अग्निपथ। श्वेतांबर जैन समाज में साध्वी मुक्तिदर्शनाश्रीजी आदि ठाणा – 9 की निश्रा में मंगलवार को धनतेरस पर्व पर महालक्ष्मीजी का महापूजन का आयोजन किया गया। जिसमें 32 जोड़ों के साथ समाजजनो द्वारा भाग लेकर महालक्ष्मीजी का पूजन व आरती की गई। […]

Breaking News