ट्रैक्टर के रुपए देने जा रहे युवक पर कट्टे से फायर कर रुपए से भरा बैग छीना

गोली लगने से युवक घायल, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

नलखेड़ा, अग्निपथ। ट्रैक्टर के रुपए देने जा रहे युवक पर देसी कट्टे से फायर कर दिया जिससे युवक गंभीर घायल हो गया जिस 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल ले जाया गया घटना के बाद आरोपी रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के लगभग सुजान पिता मोतीलाल गुर्जर उम्र 40 वर्ष निवासी सिरपोई तहसील जीरापुर जिला राजगढ़ बाइक से ट्रैक्टर के 8 लाख 35 हजार रुपए देने सिरपोई से नलखेड़ा आ रहा था तभी ग्राम धरोला एवं ग्राम देहरी जोड़ के बीच आरोपी लाडसिंह पिता माधवसिंह गुर्जर निवासी ढाबला सोनगरा एवं रईस पिता नजीर खां निवासी नलखेड़ा ने सुजान को रोका एवं देसी कट्टे से फायर किया, जिससे सुजान घायल हो गया।

इतने में बहादुर पिता माधवसिंह गुर्जर निवासी ढाबला सोनगरा एवं एक अन्य व्यक्ति आया एवं रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। सुजानसिंह द्वारा मोबाइल से 108 को सूचना दी गई 108 से सुजान को उपचार हेतु जीरापुर ले जाया गया।

विवाद का कारण

थाना प्रभारी उपाध्याय ने बताया कि सुजानसिंह की रिपोर्ट पर प्राणघातक हमले की धारा 307 सहित अन्य विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को घटना के बाद राउंडअप कर लिया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं घटना को लेकर चर्चा है कि फरियादी पक्ष द्वारा आरोपी पक्ष से एक ट्रैक्टर खरीदा गया था उक्त ट्रैक्टर फरियादी पक्ष द्वारा बेच दिया गया था लेकिन आरोपी पक्ष को ट्रैक्टर का पैसा नहीं दिया गया था इसीलिए लेनदेन को लेकर यह विवाद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बगैर रैलिंग की पुलिया से ट्रैक्टर गिरा, ड्राइवर सहित दो की मौत

Sun Feb 19 , 2023
रात भर ट्रैक्टर के नीचे दबे रहे शव नलखेड़ा, अग्निपथ। नगर से 10 किलोमीटर दूर ताखला मार्ग पर स्थित रेलिंग विहीन पुलिया से गिरे ट्रैक्टर के नीचे दबने से ट्रैक्टर चालक व ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस द्वारा मृतकों के पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को […]

Breaking News