दफ्तर में पुलिस पहुंचने के बाद ट्विटर बोला- हमें भारत में अपने कर्मचारियों की चिंता है

नई दिल्ली। कांग्रेस और बीजेपी के बीच छिड़े टूलकिट विवाद को लेकर दिल्ली पुलिस के ट्विटर के दफ्तर में पहुंचने के कुछ दिनों बाद अब ट्विटर ने कहा है वह भारत में अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्वीट को ‘मैन्युप्युलेटेड’ टैग देने के बाद दिल्ली पुलिस जांच के लिए ट्विटर के दफ्तर गई थी।

हाल ही में दिल्ली स्थित ट्विटर के दफ्तरों पर रेड का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया कंपनी की प्रवक्ता ने कहा, ‘फिलहाल हम अपने कर्मचारियों को लेकर हाल ही में भारत में हुई घटनाओं को लेकर चिंतिंत हैं। इसके अलावा अभिव्यक्ति की आजादी के समक्ष खतरे की जो आशंका पैदा हुई है, उसे लेकर भी चिंतित हैं, जिसके लिए हम काम करते रहे हैं।


बीते सोमवार दिल्ली पुलिस ट्विटर के दफ्तर गई थी। दिल्ली पुलिस, संबित पात्रा के ट्वीट को मैन्युप्युलेटेड टैग दिए जाने को लेकर जारी जांच के दौरान ट्विटर इंडिया के हेड को नोटिस देने वहां पहुंची थी।

संबित पात्रा ने एक टूलकिट शेयर की थी और कहा था कि कांग्रेस कांग्रेस ने यह टूलकिट बनाई है जिसके जरिए मोदी सरकार को बदनाम करने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी कोरोना को लेकर जो भी ट्वीट करते हैं, वह जिस अंदाज में पीएम मोदी पर हमला करते हैं, वह सब कांग्रेस की टूलकिट का हिस्सा है।


इसपर जवाबी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस ने ट्विटर से इसकी शिकायत की थी और दस्तावेज को फर्जी बताया था, जिसके बाद ट्विटर ने कुछ पोस्ट्स को ‘मैन्युप्यलेटेड मीडिया’ का टैग दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिवराज के मंत्री मोहन के मनमाने बोल:उज्जैन में हड़ताल कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कहा, उनको जरूरत थी इसलिए काम करने आए, किसी को जबरदस्ती थोड़ी ना लाया गया

Thu May 27 , 2021
उज्जैन। कोरोना संक्रमण के बीच चल रही स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल में कैबिनेट मंत्री मोहन यादव के यहां बिगड़े बोल ने नया विवाद खड़ा कर दिया। पहले तो हड़ताली कर्मचारी मंत्री से मिलने पहुंचे तो उनसे मिलना भी उचित नहीं समझा। बाद में मंत्री ने पहुंचकर ज्ञापन लिया और मीडिया […]