दर्दनाक सडक़ हादसा, प्रतिबंध के बावजूद शादी

लौटते समय ट्रक से टकराई टवेरा, तीन बारातियों की मौत

झाबुआ। आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले में झाबुआ के समीप नेशनल हाईवे क्रमांक 47 पर देवझरी गांव के समीप एक टवेरा जीप और ट्रक में आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसके चलते जीप-ट्रक में जा घुसी जिसके फलस्वरूप तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि आठ लोग घायल हो गये हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार यह लोग ग्राम मोहनपुरा के बताये जा रहे हैं। जोकि एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को अलग करने के लिये जेसीबी मशीन की मदद लेना पड़ी।

घायलों को झाबुआ जिला चिकित्सालय में इलाज के लिये भेजा गया है। घटना से क्षेत्र में चीख पुकार मच गई। सभी लोग आदिवासी समाज के बताये जा रहे हंै। मामले में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हंै।

शादियों पर जिला प्रशासन द्वारा रोक के बावजूद रविवार को मोहनपुरा गांव से एक बारात भूतेड़ी गांव गई। विवाह समारोह के बाद लौटते समय बारातियों से भरी एक टवेरा जीप सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी। घटना बायपास पर देवझिरी के करीब रात 8 बजे हुई। 3 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव गाड़ी में ही फंस गए। 7 लोग घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

खबर है कि मोहनपुरा की करण डामोर की बारात भूतेड़ी गई थी। 5 से 6 गाडिय़ां थी, जिनमें से टवेरा जीप नंबर एमपी 09 बीडी 3727 सबसे पीछे थी। अचानक सामने से आए ट्राले में तेज रफ्तार टवेरा घुस गई। आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

7 बाराती हुए घायल-

खेमचंद (30) पप्पू (25) और एक अन्य की मौत हुई। कालिया डामोर (11), प्रदीप डामोर (10), बबलू डामोर (32), रामसिंह डामोर (35) प्रेमु मचार (35), वीरसिंह डामोर (30), सुताप डामोर घायल हुए। सूचना पर 108 के पायलट कान्हा खपेड़ व ईएमटी सुरेश मेड़ा पहुंचे व घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पार: पहलवान का पाया हिला..!

Tue Jun 1 , 2021
कृषि उपज मंडी के रास्ते से राजनीति में विधायक से लेकर मंत्री बनने वाले पहलवान इन दिनों हाशिये पर चल रहे हैं। एक समय था मंडी प्रांगण में पहलवान की मर्जी के बिना पत्ता तक नहीं हिलता था। मंडी में किस अधिकारी-कर्मचारी को बैठाना है इसका फैसला भोपाल से बाद […]