दादा ने पोती पर चोरी की शंका जताई, पुलिस बोली कुछ नही मिला

चोरी

उज्जैन,अग्निपथ। बागपुरा में एक माह पहले सामने आए चोरी के मामले में पीडि़त ने माधवनगर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। दावा किया है कि न तो एफआईआर में चोरी गए आभूषण की संख्या लिखी और न बताए गए संदिग्धों से पुलिस ने पूछताछ की है।

स्टेट जीएसटी के बाबू राजेंद्र जाटवा के पिता बंद्रीलाल जाटवा ने बताया कि मार्च और अप्रैल माह में उनकी पत्नी व बहू की कोरोना से मौत हो गई थी। गमगीन माहौल के कारण घर का ध्यान नहीं रख सके। इसी बीच कुछ रिश्तेदार घर में लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात व 1.75 लाख रुपए उड़ा ले गए। मामले में 10 सितंबर को थाने में शिकायत की।

पुलिस ने 20 सितंबर को एफआईआर लिखी, लेकिन उसमें गहनों के स्थान पर जीरो कर दिया। यहीं नहीं उन्होंने संदेहियों के नाम बताए थे, जिनमें उनकी पोती का भी जिक्र था, लेकिन पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ नहीं की। जबकि वारदात के बाद उनकी पोती ने गाड़ी व जेवरात खरीदे हैं। मामले में टीआई मनीष लौधा ने बताया कि पीडि़त ने जिन लोगों पर शंका जाहिर की उनसे सख्ती से पूछताछ कर ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। वहीं नाम लिखाने का कारण कुछ और सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन के व्यापारी से कोटा की कंपनी ने की साढ़े लाख की धोखाधड़ी, भेजेंगे नोटिस

Fri Oct 8 , 2021
बगैर सूचना के सौदे से कम भुगतान करने पर अमानत में ख्यानत का मामला, व्यापारी एकजुट उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन के व्यापारी को कोटा (राजस्थान) की एक कंपनी ने धोखाधड़ी करते हुए साढ़े चार लाख रुपए का कम भुगतान किया है। इससे नाराज व्यापारी कंपनी को अमानत में ख्यानत का नोटिस […]

Breaking News