दिल्ली पब्लिक स्कूल में लगा स्वास्थ्य शिविर, नेत्र-रक्त की जांच

उज्जैन, अग्निपथ। ओम साईं फरिश्ते फाउंडेशन द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल के सहयोग से स्कूल परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाकर विद्यार्थियों शिक्षक शिक्षिकाओं एवं पालको की आंखों एवं ब्लड की जांच की गई। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए स्कूल संचालक सुमित शर्मा ने बताया कि साईं फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष द्वारा विद्यालय परिसर में पूरी टीम के साथ विद्यार्थियों आदि का नेत्र परीक्षण किया जाकर दिशा निर्देश दिए गए।

इसी प्रकार शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यालय से जुड़े पाल को का नेत्र परीक्षण के साथ ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच की जा कर उन्हें दवाइयां आदि भी निशुल्क दी गई। शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा करने पर पत्रकार एसएन शर्मा, विद्यालय संचालक सुमित शर्मा, प्राचार्य पुष्पा चौधरी द्वारा डॉ. रायकवार, करिश्मा राठौर एवं टेक्नीशियनो का स्वागत का सम्मान किया गया।

शिविर के बारे में जानकारी देते हुए स्कूल संचालक सुमित शर्मा ने बताया कि साइंस फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र रायकवार एवं उनकी पूरी टीम द्वारा विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण किया जाकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई वही शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार से जुड़े पालको का नेत्र परीक्षण के साथ ब्लड शुगर ब्लड प्रेशर की मशीनों द्वारा जांच की जाकर दवाइयां भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबर का असर : महाकालेश्वर मंदिर का शिखर दमकता दिख रहा

Tue Feb 14 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर का शिखर मंगलवार को दमकता दिखाई दिया। महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों के मद्देनजर चार दिन पहले आखिरकार मंदिर के सफाई कर्मचारियों ने पूरे मनोयोग से इसकी सफाई कर दी। दूर से ही महाकालेश्वर मंदिर का स्वर्ण शिखर चमकता दिखाई दे रहा है। दैनिक […]