महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

नलखेड़ा, अग्निपथ। थाना क्षेत्र के ग्राम अंतरालिया में शुक्रवार देर शाम 43 वर्षीय महिला रामकलाबाई की जलने से हुई संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नागेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

मृतका के मायके वालों ने पति रतनलाल गोस्वामी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी को मारकर जलाया गया है। परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। दूसरी ओर, गांव में इस घटना के बाद से सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

चोट के निशान नहीं, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में शरीर पर संघर्ष या चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का भी प्रतीत हो रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है और पुलिस हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

Next Post

रिश्तों की खामोश जंग में मध्यस्थता ने घोली मिठास, इशारों की भाषा से सुलझा विवाद

Sat Apr 18 , 2026
शाजापुर, अग्निपथ। पारिवारिक विवाद अक्सर अदालती गलियारों की धूल और आपसी कड़वाहट में दम तोड़ देते हैं, लेकिन शाजापुर में न्याय और संवेदनशीलता का एक अनूठा संगम देखने को मिला है। यहाँ एक मूक-बधिर दम्पत्ति के बीच चल रहे पेचीदा पारिवारिक विवाद को न केवल सुलझाया गया, बल्कि रिश्तों की नई […]

Breaking News