दो घंटे के सीईओ बने एडीएम टैगोर; स्मार्ट सिटी सीईओ पद को लेकर गफलत की स्थिति

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन स्मार्ट सिटी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) पद को लेकर कलेक्टर कार्यालय में गफलत की स्थिति बन गई। दरअसल, शुक्रवार दोपहर कलेक्टर आशीष सिंह ने एडीएम संतोष टैगोर को स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ का प्रभार सौंपा था।

अंशुल गुप्ता

इस आदेश को जारी हुए महज दो ही घंटे बीते थे कि राज्यशासन से जारी नया आदेश मिल गया। राज्य शासन ने नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता को स्मार्ट सिटी कंपनी का सीईओ बनाया है। अंशुल गुप्ता बतौर नगर निगम आयुक्त स्मार्ट सिटी कंपनी में पदेन कार्यकारी निदेशक हैं। अब राज्य सरकार ने उन्हें कंपनी में सीईओ पद की भी जिम्मेदारी सौंप दी है।

अतिरिक्त प्रभार के ये आदेश कुछ दिन पहले ही जारी हो चुके थे लेकिन कलेक्टर कार्यालय को शुक्रवार शाम को आदेश की जानकारी मिली। इससे पहले कलेक्टर आशीषसिंह एडीएम संतोष टैगोर को स्मार्ट सिटी सीईओ का दायित्व सौंपने के आदेश जारी कर चुके थे। हालांकि राज्य शासन का आदेश आने के बाद कलेक्टर द्वारा जारी किया आदेश स्वत: निरस्त हो गया है। यानि अंशुल गुप्ता स्मार्ट सिटी कंपनी में कार्यकारी निदेशक और सीईओ दोनों पदो पर बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्मशाला पर कब्जे को लेकर यादव-लश्करी गुट में विवाद

Sat Oct 2 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। धर्मशाला पर कब्जा करने की बात को लेकर यादव और लश्करी समाज के 2 पक्षों में शनिवार को विवाद हो गया। पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि निकास चौराहा स्थित लश्करी धोबी समाज की धर्मशाला के बाहर […]