दो माह पहले शादी हुई, मायके आकर फांसी लगा ली

नवविवाहिता की मौत पर पति को पीटा

उज्जैन, अग्निपथ। घट्टिया क्षेत्र की एक महिला ने शनिवार दोपहर फांसी लगा ली। महिला की शादी दो माह पहले तराना में हुई थी। वहीं एक महिला ने जहर खाकर जान दी है। घटना में परिजनों ने दहेज के कारण आत्महत्या बताते हुए जिला अस्पताल में मृतका के पति को पीट दिया। दोनों मामलों में घट्टिया पुलिस जांच कर रही है।

आगर निवासी पूजा उर्फ भावना (32) की शादी दो साल पहले घट्टिया निवासी विष्णु जाटवा से हुई थी। शनिवार दोपहर पूजा ने ससुराल में सल्फॉस खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टर ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही मायके वाले अस्पताल पहुंच गए और पीएम के दौरान पति विष्णु के पहुंचने पर कार के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाकर पीट दिया। मारपीट की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइश देकर मामला शांत किया। पीएम के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए पूजा का शव आगर ले गए।

भाई घर से बाहर गए और जान दे दी

टीआई विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि ग्राम उज्जैनिया निवासी पूजा (22) का विवाह करीब दो माह पहले तराना निवासी अखिलेश मालवीय से हुआ था। कुछ समय पहले वह मायके आई थी। रविवार को दोनों भाई काम से बाहर गए थे। मॉ भी मजदूरी करने गई थी। इसी दौरान पूजा ने घर में फांसी लगा ली। परिजनों के आने पर घटना का पता चला। सूचना मिलने पर शव पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की, लेकिन अब तक आत्महत्या के कारण का पता नहीं लग सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालु पानी को तरसे, धर्मशाला में टैंकर से पेयजल

Sun Jul 18 , 2021
आपूर्ति श्रद्धालुओं को तीन कतार में चलाया, वीआईपी श्रद्धालुओं का प्रवेश भस्मारती द्वार से किया उज्जैन। रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में पिछले दिनों की अपेक्षा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर के अधिकारीगण भी व्यवस्थाओं में लगे दिखाई दिए। लेकिन श्रद्धालुओं […]

Breaking News