धमकी देकर 25 हजार वसूलने वाली पुलिस की शिकायत

सिजिंग कर्मी पहुंचे आईजी-एसपी कार्यालय

उज्जैन, अग्निपथ। किश्त बकाया होने पर बाइक सीज करने वाले एजेंट के साथ मारपीट कर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 25 हजार रुपये वसूलने वाली नीलगंगा पुलिस की शिकायत फायनेंस कर्मियों ने आईजी-एसपी कार्यालय पहुंचकर की।

शीतल पैलेस कालोनी में रहने वाला दिलीप रघुवंशी श्रीपाल इंटरप्राइजेस कम्पनी में सीजिंग एजेंट है। शनिवार को उसने सोयत के रहने वाले सुनील की बाइक 12 किश्त बाकी होने पर सीज की थी। जिसकी सूचना माधवनगर थाने पर देकर आफिस लौट गया था। कुछ देर बाद नीलगंगा पुलिस उसके आफिस पहुंची थी और दिलीप को थाने लाकर जमकर पीटा। उससे बकाया किश्त जमा करने की रसीद बनवाई और लूट के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 25 हजार रुपये वसूल लिये थे।

दिलीप मारपीट में गंभीर घायल हो गया था। जिसे कम्पनी के लोगों ने अस्पताल में भर्ती किया। दिलीप ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये और बताया कि उसकी बात नहीं सुनी गई, जबकि वह माधवनगर में सूचना दे चुका था। एजेंट के साथ हुई घटना को लेकर सीजिंग कम्पनी के कर्मचारियों ने सोमवार दोपहर आईजी और एसपी कार्यालय पहुंचकर नीलगंगा थाने के आरक्षक विनोद ठाकुर, टीआई तरुण कुरील की शिकायत ज्ञापन सौंपकर की और कार्रवाई की मांग रखी। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच का आश्वासन देकर निष्पक्ष कार्रवाई की बात कहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा-कांग्रेस के अनुषांगिक संगठन पदाधिकारी भस्मारती परमिशन करने का बना रहे दबाव

Mon Mar 21 , 2022
आए दिन कर रहे हंगामा, रविवार को काउंटर छोडक़र भागे कर्मचारी उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती का क्रेज इतना बढ़ गया है कि अब इसको लेकर प्रतिदिन हंगामें हो रहे हैं। यह इसलिए हो रहा है कि इसका कोटा तय कर दिया गया है। ऐसे में भस्मारती […]
सावन भस्म आरती