नगर निगम के सामने तेज दौड़ती बस अनियंत्रित; 3 कार, 5 बाइक को मारी टक्कर

उज्जैन। नगर निगम के सामने गुरुवार शाम तेज गति से दौड़ती बस अनियंत्रित हो गई। चालक संतुलन नहीं रख पाया और खड़े वाहनों को टक्कर मार क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटनाक्रम के बाद चालक बस छोडक़र भाग निकला था।

बताया जा रहा है कि नरसिंहगढ़ से भार्गव बस सर्विस की बस क्रमांक एमपी 32 पी 0138 यात्रियों को लेकर उज्जैन आ रही थी। गाड़ी अड्डा आगररोड से नगर निगम की ओर आते समय चालक र तार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और मार्ग पर चल रहे दो पहिया वाहन चालको को टक्कर मारता हुआ नगर निगम के सामने खड़े वाहनों को रौंदा हुआ आगे निकल गया।

इस दौरान 5 बाइक, 3 कार और एक ई-रिक्शा चपेट में आ गई। गनीमत रही वाहन खड़े थे और कोई नहीं था। जिसके चलते बड़ा हादसा नहीं हुआ। कुछ वाहन चालको को मामूली चोंट लगी थी। जिसमें आगररोड एलांस सिटी की रहने वाली वर्षा पिता नटवरलाल (22) घायल हुई थी। जिसकी शिकायत पर चिमनगंज थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने का प्रकरण दर्ज किया है।

बस छोड़ चालक मौके से भागा

अनियंत्रित तरीके से दौड़ती बस की जानकारी लगने पर चिमनगंज थाने के एसआई यादवेन्द्र परिहार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गये थे। चालक बस छोडक़र भाग निकला था। इस दौरान कुछ लोगों को कहना था कि चालक नशे में वाहन दौड़ा रहा था। बस में सवार यात्री भी दुर्घटना से भयभीत हो गये थे और बस रुकते ही उसमें से उतरकर रवाना हो गये। बस में सवार यात्रियों को चोंट नहीं आई थी। पुलिस ने दुर्घटना के क्षतिग्रस्त हुए सभी वाहन मालिको से जानकारी लेकर शिकातय में शामिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पालकी में निकले नंदलाल: यादव समाज के चल समारोह में शामिल हुए समाजजन

Fri Aug 19 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। भगवान योगी राज श्री कृष्णा के जन्म उत्सव पर शुक्रवार को यादव अहीर समाज ने चल समारोह निकाला। इस दौरान सजी हुई पालकी में भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप नंदलाल को विराजित कर नगर भ्रमण कराया। चल समारोह के समापन पर भगवान की आरती पूजन कर राधा […]