पालकी में निकले नंदलाल: यादव समाज के चल समारोह में शामिल हुए समाजजन

उज्जैन, अग्निपथ। भगवान योगी राज श्री कृष्णा के जन्म उत्सव पर शुक्रवार को यादव अहीर समाज ने चल समारोह निकाला। इस दौरान सजी हुई पालकी में भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप नंदलाल को विराजित कर नगर भ्रमण कराया। चल समारोह के समापन पर भगवान की आरती पूजन कर राधा कृष्ण के रूप में शामिल हुए।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को सुबह 10 बजे फ्रीगंज क्षेत्र के छोटा गोपाल मंदिर से यादव अहीर समाज का भव्य चल समारोह निकला। इस दौरान समाजजनों ने अपने आराध्य देव भगवान श्री कृष्ण की बाल प्रतिमा पालकी में विराजित कर पूजन अर्चन की।

पूजन के दौरान प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव, समाज अध्यक्ष नारायण यादव सहित समाज के वरिष्ठ जन मौजूद थे। पूजन आरती के पश्चात उच्च शिक्षा मंत्री डॉ यादव व अन्य समाजजनों ने भगवान श्री कृष्ण की पालकी को कंधा लगाकर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया।

बेंड हाथी घोड़े के साथ निकला चल समारोह

चल समारोह के साथ पांच बैंड, हाथी, घोड़े, बग्गी, भजन मंडली के सदस्य और समाज के महिला, पुरूष शामिल थे। चल समारोह छोटा गोपाल मंदिर से प्रारंभ होकर चामुंडा माता चौराहा, देवास गेट, इंदौर गेट, दौलतगंज,फव्वारा चौक, कंठल चौराहा, सेंटर कोतवाली के सामने से क्षीरसागर होकर कुशल पुरा स्थित केलकर परिसर पर जाकर संपन्न हुआ।

चल समारोह में यादव अहीर समाज के संभागीय अध्यक्ष ओम यादव, महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रमिला यादव, यादव युवा महासभा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव कालू, शहर अध्यक्ष पवन यादव, निश्चल यादव, , जमनालाल यादव, श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति के मुकेश यादव, बहादूर सिंह यादव,अशोक यादव, नरेंद्र यादव, प्रतीश यादव, रितिक यादव, रजत यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के महिला, पुरुष, व बच्चे शामिल थे।

बाल राधा-कृष्ण स्वरूप को बांटे पुरस्कार

केलकर परिसर में चल समारोह सम्पन्न होने पर वरिष्ठ समाजजनों की उपस्थिति में चल समारोह में राधा कृष्ण की वेशभूषा में शामिल हुए छोटे बच्चों को प्रथम पुरस्कार 2100 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 1100 रुपए और तृतीय पुरस्कार 501 रुपए का प्रदान किया। अन्य बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बड़ा गोपाल मंदिर में भी रही जन्मोत्सव की धूम, सांदीपनी आश्रम में श्रद्धालुओं की कतार

Fri Aug 19 , 2022
भव्य रूप से सजा इस्कॉन मंदिर, 12 बजते ही गूंजे घंटे-घडिय़ाल उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली भगवान श्री कृष्ण की उज्जैनी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 2 दिन इस उत्सव में पहले दिन सांदीपनी आश्रम में भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया […]