विश्वविद्यालय के हिंदी अध्ययनशाला में पौधे भेंट कर किया महिला सम्मान

उज्जैन,अग्निपथ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विक्रम विश्वविद्यालय के हिंदी अध्ययनशाला में विभागाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा द्वारा विभाग में कार्यरत व अध्ययनरत महिलाओं का सम्मान किया गया।

महिला दिवस के मौके पर जनसंचार और पत्रकारिता के विद्यार्थियों द्वारा महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके चलते विभाग में कार्यरत प्रो. हीना तिवारी, कविता सिकरवाल, गुड्डीबाई एवं जनसंचार तृतीय सेमेस्टर में पढ़ रही विद्यार्थी अंजली श्रीवास्तव व श्रद्धा पंचायत पंचोली को विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शर्मा ने गुलदस्ते की जगह पौधे देने की एक अच्छी पहल के साथ उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय में अध्ययनरत वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन सिंह चंदेल, पंकज खंडेलवाल व शुभम माहोर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रताप मेहता बार काउंसिल ऑफ इंडिया के लिए दूसरी बार निर्वाचित

Mon Mar 8 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ।मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के सदस्य एवं वरिष्ठ अभिभाषक प्रताप मेहता दूसरी बार, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य के लिए हुए चुनाव में एकतरफा मुकाबले में विजय हुए हंै। इस चुनाव में चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। 25 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया, जिसमें मेहता को […]

Breaking News