निगम आयुक्त ने दोगुना किया संपत्तिकर का टारगेट, अधिकारियों के होश उड़े

नगर निगम

उज्जैन, अग्निपथ। मार्च अंत की संपत्तिकर वसूली के एक नए टारगेट ने नगर निगम के सभी 6 जोन के संपत्तिकर विभाग में काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की नींद उड़ा दी है। नगर निगम आयुक्त ने अगले 23 दिन में 11 करोड़ रूपए संपत्तिकर वसूलने को कहा है। इस लक्ष्य के साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि यदि टारगेट हांसिल नहीं कर पाए तो संपत्तिकर से हटाकर लूप लाइन में भेज दिया जाएगा।

नगर निगम के संपत्तिकर अमले ने सभी 6 जोन में वित्तिय वर्ष 2021-22 के लिए 27 करोड़ रूपए संपत्तिकर अर्जित करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके विपरीत फरवरी तक 22 करोड़ रूपए संपत्तिकर जमा भी करवा लिया गया। शेष बचे 5 करोड़ रूपए मार्च अंत से पहले जुटाने के लिए अमला लगा ही था कि नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता ने एक बड़ा बदलाव कर दिया।

संपत्तिकर के प्रभारी अधिकारी तेजकरण गुनावदिया को हटाकर प्रभार उपायुक्त कीर्ति चौहान को सौंप दिया गया। इसके अलावा अपर आयुक्त आदित्य नागर को हर रोज की वसूली की मानिटरिंग का जिम्मा सौंप दिया गया। मंगलवार दोपहर आयुक्त अंशुल गुप्ता ने मार्च में संपत्तिकर वसूली का आंकड़ा 5 करोड़ से दोगुना से भी अधिक कर 11 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित कर दिया।

इस नए लक्ष्य की चुनौती सामने आने के बाद मंगलवार शाम अपर आयुक्त आदित्य नागर ने संपत्तिकर से जुड़े सभी अधिकारियों की बैठक ली। नगर निगम में यह बैठक शाम 7.30 बजे तक चलती रही। अपर आयुक्त आदित्य नागर ने सभी को आयुक्त अंशुल गुप्ता के फैसले से अवगत कराया। इसी बैठक में 12 मार्च शनिवार को आयोजित होने वाली लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वसूली की भी प्लानिंग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धोती के चक्कर में प्रशासन ने दौड़ लगाई..!

Tue Mar 8 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महाकाल मंदिर जाने से पहले धोती (शोला) कहां बदलेंगे? इस चक्कर में प्रशासन को आखिरी वक्त में दौड़ लगानी पड़ी। वैसे व्यवस्था सर्किट हाऊस पर की थी। मगर ऐन वक्त पर सभी पुजारियों को तत्काल महाकाल के लिए रवाना किया गया। भारतीय जनता […]
Pandit at circut house 08 03 22