निजी स्कूल लाद रहे अभिभावकों पर सहायक पुस्तकों का बोझ

बच्चों के माता-पिता कलेक्टर से बोले अपनी शक्तियों का प्रयोग करें

उज्जैन, अग्निपथ। अभिभावक जनकल्याण संघ प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग अध्यक्ष शैलेन्द्रसिंह चौहान के नेतृत्व में अभिभावकों ने कलेक्टर आशीषसिंह को ज्ञापन सौंपा तथा मांग की कि निजी स्कूलों द्वारा मेन कोर्स की पुस्तकों के मंगवाई जाने वाली अतिरिक्त सहायक पुस्तकों पर नियंत्रण लगाया जाए। इनकी संख्या दो से अधिक नहीं हो।

शैलेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि 1 अप्रैल से प्रतिवर्ष सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के मिशनरी व सभी बड़े शिक्षण संस्थान का नवीन शिक्षण सत्र प्रारंभ होने जा रहा है। नई एजुकेशन पॉलिसी के तहत अगले वर्ष संपूर्ण पाठ्यक्रम में बदलाव प्रस्तावित है। यह जानते हुए भी समस्त स्कूल संचालकों द्वारा इस वर्ष बुक लिस्ट में परिवर्तन किया गया है।

मेन कोर्स की पुस्तकों के साथ ही सहायक पुस्तकों जैसे सुलेख, ड्राईंग, करसिव राइटिंग, इंग्लिश ग्रामर, हिंदी व्याकरण, मोरल साईंस, सामान्य ज्ञान व कम्प्यूटर विषय की पुस्तकें भी बदल दी गई है। विश्व व्यापी कोरोना महामारी में काफी जनधन हानि हुई है जिसके चलते पालकों को स्कूल फीस का भुगतान करना भी भारी पड़ रहा है। ऐसे में केवल एक वर्ष के लिए बुक लिस्ट में परिवर्तन की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं थी।

कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को 12 से 14 पुस्तकें दी जाती है, इन अनावश्यक पुस्तकों का बोझ बच्चों पर ही नहीं पालकों की जेब पर भी पड़ रहा है। प्राय: देखा गया है कि बच्चे मेन कोर्स की पुस्तकें ही पूरी नहीं पढ़ पाते हैं तो इन अतिरिक्त सहायक पुस्तकों की आवश्यकता ही क्या है। 75 से 80 प्रतिशत पालकों की आर्थिक सेहत ठीक नहीं है।

अभिभावक जनकल्याण संघ नागदा अध्यक्ष शैलेन्द्रसिंह चौहान के साथ आए अभिभावकों ने कलेक्टर से मांग की कि जनहित में विशेष शक्तियों का प्रयोग कर स्कूल संचालकों को दो से अधिक पुस्तकें कोर्स में शामिल नहीं करने का आदेश प्रदान करें। साथ ही स्कूल संचालक संशोधित बुक लिस्ट नोटिस बोर्ड पर चस्पा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिनदहाड़े ताला तोडक़र दिया चोरी को अंजाम

Tue Mar 29 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। दिनदहाड़े बदमाशों ने सूने मकान का ताला तोडक़र चोरी को अंजाम दे दिया। परिवार घर लौटा तो ताले टूटे देख पुलिस को सूचना दी। चिंतामण थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम फतियाबाद में रहने वाला बद्रीलाल पिता कासीराम परिवार के साथ सुबह गांव में ही मजूदरी के लिये […]
Tala toda