दर्शन के बहाने लाकर किया दुष्कर्म, पुलिस को पीडि़ता का इंतजार

दुष्कर्म rape

उज्जैन, अग्निपथ। यूपी के एक युवक ने फेसबुक पर दोस्ती कर एक महिला को फांसा और दर्शन के बहाने लाकर रेप कर दिया। शहडोल पुलिस से रिपोर्ट आने पर महाकाल पुलिस ने केस तो दर्ज किया,लेकिन बुधवार तक पीडि़ता के नहीं आने पर कार्रवाई शुरू नहीं कर सकी।
पुलिस रिपोर्टनुसार शहडोल निवासी महिला का पति से तलाक का केस चल रहा है। उसकी कुछ माह पहले फेसबुक पर उत्तरप्रदेश के अभिषेक गुप्ता से दोस्ती हो गई।

इसका फायदा उठाकर गुप्ता महिला को करीब तीन माह पहले महाकाल दर्शन के बहाने उज्जैन लाया और महाकाल क्षेत्र की एक होटल में कमरा लेकर दुष्कर्म कर डाला। मामले में पीडि़ता ने शहडोल पहुंचकर गुप्ता के खिलाफ शिकायत की। घटना महाकाल क्षेत्र की होने पर वहां की पुलिस ने जीरो पर कायमी कर केस डायरी भेजी,जिस पर देर रात महाकाल पुलिस ने गुप्ता के खिलाफ असल मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी। याद रहे पूर्व में भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी है।

पीडि़ता के आने पर कार्रवाई

टीआई मुनेंद्र गौतम ने बताया कि फिलहाल शहडोल से आई डायरी के आधार पर केस दर्ज कर पीडि़ता को बुलाया है। उनके आने के बाद किस होटल में कैसे वारदात हुई और आरोपी की पूरी जानकारी मिल सकेगी। इसके बाद आरोपी को तलाशने टीम जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक सप्ताह में बन जाएगा सतीगेट सडक़ के चौड़ीकरण का प्लान

Wed Nov 2 , 2022
महापौर ने स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण, सर्वे शुरू उज्जैन, अग्निपथ। शहर में कंठाल चौराहे से छत्रीचौक होते हुए गोपाल मंदिर तक की करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सडक़ को स्मार्ट सिटी कंपनी शहर की सबसे आदर्श व्यवसायिक सडक़ बनाने की योजना पर काम कर रही है। […]

Breaking News