पत्नी ने बहन और जीजा के साथ मिलकर किया हमला

गंभीर घायल का जिला अस्पताल में उपचार

उज्जैन, अग्निपथ। मायके में रह रही पत्नी ने कॉल कर पति को घर बुलाया। देर रात युवक पहुंचा तो पत्नी ने बहन, जीजा और रिश्तेदारों के साथ मिलकर हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

इंगोरिया के ग्राम राजोटा में रहने वाले पप्पू उर्फ हाकमसिंह पंवार (35) की पत्नी शांताबाई एक माह से मायके जगोटी में रह रही है। रविवार देर शाम पत्नी ने पप्पू को कॉल किया और मायके आने के लिये कहा। देर रात पप्पू जगोटी पहुंचा तो पत्नी ने घर में बुलाते ही बहन सीमा, जीजा मदन, रिश्तेदार लखन, रमेश, सुनील और अजय के साथ मिलकर डंडों से हमला कर दिया। गंभीर घायल हुए पप्पू ने परिजनों को सूचना दी।

रात 2 बजे परिजन जगोटी पहुंचे और उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया। पप्पू ने आरोप लगते हुए बताया कि पत्नी ने उपचार के नाम पर एक लाख रुपये मंगवाये थे, वह छीन लिये है। वहीं पत्नी और बड़सास ने राघवी थाने पहुंचकर उसके खिलाफ ही मारपीट का प्रकरण दर्ज कराया दिया। मामले में पुलिस का कहना था कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। दोनों ओर से प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है। घायल और उसकी पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सट्टा खाईवाल पप्पू राय के घर पर चले हथौड़े

Mon May 30 , 2022
आईपीएल सट्टा करते पकड़ाया था पांच दिन पहले, तीन दशक से कर रहा सट्टा उज्जैन,अग्निपथ। माफियाओं के मकान तोडऩे की मुहिम में सोमवार को फिर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस प्रशासन ने तीन दशक से सट्टा खाईवाली कर रहे पप्पू राय की बिल्डिंग पर हथौड़े चला दिए। कार्रवाई पांच […]