मादक पदार्थ के कारोबार को लेकर चली थी गोली

हमलावर के साथी हिरासत में आये, पूछताछ जारी

उज्जैन, अग्निपथ। लोहे का पुल पर हुआ गोलीकांड मादक पदार्थ कारोबार को लेकर होना सामने आ रहा है। हमलावर का कहना था कि नशा बेचने के लिये दबाव बना रहा था, जिसके चलते फायर किया है।

बुधवार रात दयाल गेस्ट हाऊस के सामने दरगाह के पास इम्तियाज उर्फ इफ्तू पिता मोहम्मद रफीक (39) निवासी वजीर पार्क को शादाब बजाज ने अपने साथी इमरान और चांद के साथ मिलकर गोली मार दी थी। घटना के बाद शादाब को घेराबंदी कर पकड़ लिया था। जिसका कहना है कि इम्तियाज मादक पदार्थ बेचता है, कई दिनों से उस पर नशा बेचने के लिये दबाव बना रहा था। काम नहीं करने पर धमकी दे रहा था, जिसके चलते गोली मारी है।

फिलहाल पुलिस को उसकी बात पर भरोसा नहीं हो रहा है, गोलीकांड में उसके साथ रहे दो साथी इमरान और चांद की तलाश जारी है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने गुरुवार शाम को दोनों को हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। उसके बाद ही गोली चलाने की वजह सामने आ पायेगी।

इधर गंभीर घायल इम्तियाज को रात में ही इंदौर रैफर कर दिया गया था। जिसका गुरुवार दोपहर को ऑपरेशन किया गया है। उसकी हालत में सुधार है। मामले की जांच कर रहे एसआई चौहान का कहना था कि मामले की जांच जारी है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही गोलीकांड का सच सामने आ पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर के एटीएम भगवान भरोसे तैनात नहीं रहते सुरक्षा गार्ड

Thu Nov 25 , 2021
सुसनेर, अग्निपथ। नगर के एटीएम पर गार्ड तैनात नहीं है इनकी सुरक्षा पूरी तरह भगवान भरोसे है। एटीएम के कक्ष में यदि कोई परेशानी हो जाए या रुपए निकालते वक्त तकनीकी समस्या आए तो अनजान व्यक्तियों की ही मदद लेनी पड़ती है। दरअसल नगर के शुक्रवारिया बाजार स्थित एसबीआई एटीएम, […]

Breaking News