पहले खुद को आग लगाई फिर जमीन खरीददारों पर लगा दिया आरोप

इलियास खेड़ी की घटना में आरोपियों ने रखा अपना पक्ष, पेश किए सबूत

उज्जैन,अग्निपथ। भैरवगढ़ क्षेत्र में आठ दिन पहले महिला के जलने की घटना में नया मोड़ आया है। घायल ने जहां जमीन खरीददारों पर जलाने का आरोप लगाया,वहीं आरोपियों ने रविवार को पु,ता प्रमाण के साथ दावा किया कि परिवारिक विवाद में महिला ने खुद आग लगाई फिर उन्हें फंसाने की साजिश रच दी।

उल्लेखनीय है कि 4 जून को भैरवगढ़ स्थित ग्राम इलियास खेड़ी निवासी मुस्कान पति तेजपाल को जिला अस्पताल में गंभीर झूलसी हालत में भर्ती किया गया था। मुस्कान ने टीआई प्रवीण पाठक को बयान में पारिवारिक विवाद में खुद केरोसिन डालकर आग लगाना बताया था, लेकिन देर रात केस दर्ज कराया कि उसे सोनू, शैलेंद्र महाराज, तरुण ने जेसीबी चालक के साथ मिलकर जमीन विवाद के चलते आग लगा दी।

जान से मारने के प्रयास के इस प्रकरण में पुलिस ने तरुण को जेल भेज दिया। सोनू व शैलेंद्र को फरार होना पड़ा। इसी को देखते हुए दोनों की पत्नी सोनी व तनू शर्मा रविवार को मीडिया के सामने आई। पुख्ता प्रमाण सामने रख दावा किया कि जमीन बेंचने में धांधली को लेकर पारिवार में विवाद होने पर मुस्कान ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली और उनके पतियों को फंसा दिया। मामले में परिजनों ने पुलिस प्रशासन से घटना की निष्पक्षता से जांच करवाने की मांग की है।

यह है असली कहानी

ढाबला हाल मुकाम इलियास खेड़ी निवासी बालूसिंह और घनश्याम सिंह की गांव में करीब 34 बीघा जमीन है। उन्होंने सोनू और शैलेंद्र महाराज को जमीन बेचकर 70 फ़ीसदी भुगतान ले लिया। शेष राशि का एग्रीमेंट कर बिना साईन व तारीख के चेक देने पर रजिस्ट्री कर दी। बाद में सोनू व शैलेंद्र ने राकेश चौधरी से अधिक कीमत में जमीन का सौदे का पता चलते ही घनश्याम की नियत में खोट आ गया। उसने धांधली कर मर्जी की तारीख डाल व घनश्याम के फर्जी साईन कर चेक बाउंस कराए और जमीन का सौदा अन्य को कर दिया।

पहले पीटा फिर फंसाया

चौधरी के कब्जा दिलाने का कहने पर सोनू व घनश्याम 4 जून को जमीन पर गए तो घनश्याम का पुत्र महिपाल, तेजपाल व मॉ भगवान कुंवर मौके पर मिली। जमीन पर कब्जे की बात सून तीनों ने सोनू, शैलेंद्र, तरुण व राकेश पर हमला कर दिया। मारपीट करने पर चारों भैरवगढ़ थाने पहुंचे और शाम 4.47 बजे रिपोर्ट लिखा दी। एफआईआर होने पर परिवार में विवाद हो गया तो मुस्कान ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। यहीं वजह है कि पहले उसने खुद आग लगाना बताया फिर घनश्याम आदि पर आरोप लगा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चाचा ने पुत्र के साथ मिलकर भतीजे को मार डाला

Sun Jun 12 , 2022
जमीन को लेकर हुआ विवाद, दो घायल, एक फरार उज्जैन,अग्निपथ। ताजपुर में रविवार को जमीन को लेकर दो भाइयों के परिवार में चाकू चल गए। घटना में एक युवक की मौत होने और दो गंभीर घायल होने से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंंची पंवासा […]
चाकू