टोक्यो ओलंपिक में भारत को पदक प्राप्ति के लिए किया बाबा मंगलनाथ का पूजन

उज्जैन। कोरोना संक्रमण काल के कारण 1 वर्ष बाद टोक्यो में ओलंपिक खेल का आयोजन हो रहा है जिसमें सभी खेलों में भारत अपना प्रतिनिधित्व करेगा। भारत देश के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर भारत को पदक दिलाए इस हेतु मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ द्वारा बाबा मंगलनाथ की पूजा अर्चना कर अनुष्ठान किया।

तैराकी संघ उज्जैन संभाग के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विशाल राजोरिया, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, पूर्व पार्षद कुतुब फातेमी, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राकेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष परेश कुलकर्णी, नगर मंत्री अमरीश तिवारी, कमल शाहलानी, मुर्तज़ा ताहेरी ग्लासवाला, मुस्तफ़ा रौनक़, ख़ोज़ेमा खण्डवावाला, ख़ोज़ेमा चांदा भाई आदि ने बाबा मंगल नाथ के दरबार में पूजन अर्चना कर भारत के विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों के लिए प्रार्थना की कि वे टोक्यो ओलंपिक में पदक अर्जित कर देश का गौरव बढ़ायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रावण मास की तैयारी: नगरनिगम ने हार फूल वालों की दुकानें हटाई

Tue Jul 20 , 2021
गर्भगृह-नंदीहाल की चांदी के साथ 138 वस्तुओं की सफाई संपन्न, पालकी निकालने का कर रहे रास्ता साफ उज्जैन , अग्निपथ। 25 जुलाई से महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास का उत्सव शुरू हो जाएगा। देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन को आएंगे जिसको लेकर जिला प्रशासन […]

Breaking News