पुलिस जवान ने होली मनाने से रोका और की अभद्रता युवाओं को झूठे केस में फंसाने की दी धमकी

युवा पहुंचे विधायक के पास तो समझाइश के बाद मामला हुआ ठंडा

सुसनेर, अग्निपथ। नगर के पुलिस थाने में पदस्थ के कर्मचारी ने धुलेन्डी पर सांई तिराहे पर होली मनाने से युवाओं को रोका और अभद्रता करते हुए झूठे केस में फसाने की धमकी दी। इसके विरोध में नगर के युवाओं का रविवार को आक्रोश सामने आया। घटना का वीडियों रविवार को दिनभर सोशल मिडिया पर चलता रहा। युवाओं ने उक्त पुलिस जवान की हरकत को लेकर विधायक राणा विक्रम सिंह से शिकायत की।

दरअसल, धुलेंडी के दिन सांई तिराहे पर कुछ युवा होली खेल रहे थे। इस दौरान सुसनेर पुलिस थाने में पदस्थ आरक्षक शंभु जाट सादी वर्दी में मौके पर पहुंचा तथा युवाओं के साथ अभद्रता करते हुए, होली खेलने से रोका। युवाओं का आरोप है कि आरक्षक ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। जिसके बाद होली का उत्सव मना रहे ये युवा अपने घर चले गए। इस घटना के बाद ही युवाओं में आरक्षक शंभु जाट को लेकर गुस्सा था।

रविवार को युवा इसकी शिकायत लेकर विधायक राणा विक्रम सिंह के पास गए। इस अवसर परअभिषेक शर्मा,रवि चौहान, दिव्यांश भाटी, गोविंद पाटीदार, प्रतीक परमार, कमल सोनी, कपिल सोनी, महेंद्र,आयुष शुक्ला, सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे। युवाओं के शिकायत करने के बाद विधायक ने पुलिस जवान को मौके पर बुलाकर युवाओं और पुलिस जवान के बीच सुलह करवा दी। युवाओं के साथ इुई इस घटना से नागरिकों में रोष भी हैं। दूसरी और संबधित पुलिस जवान का कहना है कि उक्त युवाओं शिकायत मिली थी। किन्तु पुलिस थाने में उक्त युवाओं के विरूध कोई आवेदन ही हैं।

आरक्षक वर्षों से सुसनेर थाने में

विधायक राणा विक्रम सिंह को युवाओं ने बताया कि उक्त आरक्षक सुसनेर पुलिस थाने में वर्ष 2013 से पदस्थ हैं। कुछ समय के लिए जिले के अन्य पुलिस थानों में भेज दिया जाता हैं किंतु यह वापस सुसनेर पुलिस थाने में आ जाता है। इस जवान की पूर्व में शिकायत के बाद इसे लाईन अटेच भी किया जा चूका हैं।

और इधर

पुलिस की होली में डांस करता आरक्षक टोपी में।

रविवार को पुलिस थाना परिसर में आयोजित होली उत्सव के दौरान पुलिस जवान शंभु जाट अन्य पुलिस जवानों के साथ डीजे पर फिल्मी गानो पर नाचने का वीडियों भी सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा हैं। नागरिकों के अनुसार आम जनता एवं युवा अगर होली पर्व मनाते हैं तो पुलिस उन्हे तरह-तरह के नियम कायदे बताकर रोकती हैं किन्तु यही नियम पुलिस जवानों पर आखिर क्यों लागु नही होते हैं?

धमकी का वीडियो सोशल मिडिया हो रहा वायरल

पुलिस जवान शंभु जाट के द्ववारा धुलेंडी के दिन युवाओं के साथ की गई इस हरकत का विडियों रविवार को दिनभर सोशल मिडिया पर चलता रहा। विडियों के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रया भी दी।

इनका कहना

मुझे मामले की जानकारी नहीं हैं। घटना की जानकारी लेता हूं।

-विजय सागरिया, थाना प्रभारी सुसनेर

सांई तिराहा क्षैत्र के लोगों की शिकायत मिली थी ये लडके डीजे साउन्ड बजाकर मस्ती कर रहे हैं। जिसके बाद में मौके पर पहुंचा था। अगर पुलिस को शिकायत मिलती हैं तो वहां जाना भी पड़ता हैं। युवाओं का आरोप गलत हैं।

-शंभू जाट, पुलिस आरक्षक थाना सुसनेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्राले पर से पोकलेन गिरी नीचे दबे किशोर का पैर कटा

Sun Mar 20 , 2022
पारा, अग्निपथ। अब से कुछ देर पहले पारा के बख़तपुरा में एक ट्राले पर से पोकलेन उतारते समय पोकलेन गिर गई जिसमें में एक किशोर का पैर पोकलेन के नीचे आने से कट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे के लगभग पारा के बख़तपुरा में ट्रक […]

Breaking News