पुलिस ने सौदा कर स्मैक लेकर बुलाया, माल मिलते ही डग से सरगना को दबोच लाए

  • साढ़े पांच लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर धराए, रिमांड पर

  • स्मैक पीते पकड़ाए अधेड़ से खुला गिरोह का राज, 58 पुडिय़ाबाज व 32 सप्लायरों के नाम सामने आए

उज्जैन,अग्निपथ। नशे पर अंकुश लगाने के प्रयास में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नीलगंगा पुलिस ने तीन तस्करों को पकडक़र उनसे साढ़े पांच लाख रुपए की ब्राउन शुगर बरामद की है। उनसे पुलिस को पुडिय़ा बेंचने वाले और सप्लायरों के नाम भी पता चल गया है। खास बात यह है कि स्मैकची के हाथ आने पर पुलिस ने खुद स्मैक का सौदा कर तस्कर को जाल में फांसा है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को रिमांड पर लिया है।

वजीर पार्क कॉलोनी निवासी सईद पिता बसारत खां (50) स्मैकची है और इसलिए पुडिय़ा लाकर बेचता है। पुलिस ने उसे गिरफ्त में लेकर खोजबीन की। पता चला मुख्य तस्कर राजस्थान स्थित घाटाखेड़ी के ग्राम चाचूर्नी का जहीर खान उर्फ इरफान लाला है। इस पर पुलिस ने खरीददार बनकर जाल बुना।

नतीजतन लाला ने अपने साथी मोंटी उर्फ फैजान पिता अब्दुल रफीक को माल लेकर यहां भेज दिया। मोंटी के हाथ आते ही टीआई तरुण कुरील ने टीम के साथ चाचूर्नी में दबिश दी और लाला को गिरफ्त में ले लिया। तीनों के कब्जे से करीब 5.50 लाख की ब्राउन शुगन जब्त होने पर उन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश पांच दिन के रिमांड पर ले लिया। याद रहे नीलगंगा पुलिस ने 10 नवंबर को एकता नगर निवासी दीपक अहिरवार को 12 ग्राम और 11 नवंबर को सागर, हिमांशु और विजय को भी 26ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था।

आरक्षक ने तस्कर बनकर किया सौदा

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार 4 सितंबर को गदापुलिया से बसारत खान स्मैक पीते हुए पकड़ाया था। उसने सलमान से पुडिय़ा लेना बताया। सलमान ने चाचूर्नी से लाना कबूला। इस सूचना पर एसआई जितेंद्र सोलंकी टीम के साथ राजस्थान पहुंचे। वहां आरक्षक योगेश शर्मा खरीददार बनाकर जहीर खान के पास पहुंचा।

उसने 50 प्रतिशत राशि मोबाइल पर मिलने पर एजेंट द्वारा माल उज्जैन में देने का कहा। शर्मा ने खुद माल ले जाने का हवाला देते हुए बार्डर पार करवाने का कहा तो उसने मना कर दिया। अंत में तय हुआ कि खान माल उज्जैन भेजेगा। और शर्मा नकद रुपए देकर डिलवेरी लेगा।

10 सितंबर को खान ने फैजान को माल लेकर भेजा और आरडी गार्डी के समीप पहुंचते ही टीम ने उसे दबोच लिया। उससे पूछताछ के बाद टीआई तरुण कुरील ने चाचूर्नी में दबिश देकर जहीर खान को दबोच लिया।

जोन में नशा बेचने वालों के नाम सामने आए

एएसपी अमरेंद्रसिंह ने बताया कि जहीर खान गिरोह से उज्जैन के साथ ही समीप के जिले में नशे की सामग्री सप्लाय करने वाले 32 लोगों का पता चला है। वहीं पुडिय़ा बेचने वाले 58 लोगों की भी शिनाख्त हुई है। एएसपी सिंह के अनुसार नशे के सौदागरों के खिलाफ जनवरी से अभियान चला रहे हैं।

मुहिम के चलते अब तक 80 अपराधियों को पकडक़र 2.75 ग्राम स्मैक व 2 क्विंटल गांजा जब्त कर चुके हैं। जहीर गिरोह को पकडऩे में प्रधान आरखक अशोक पांडे, राहुल कुशवाह, दिग्विजयसिंह, सुरील रावत, तैयब अली, वकील अहमद, आरक्षक, मनोज महोबे, राघव गुर्जर, आशीष शर्मा, योगेंद्र परमार की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ढांचाभवन में युवक के साथ अप्राकृतिक कृत्य

Sat Nov 13 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। 40 साल के व्यक्ति के साथ ढांचा भवन में 8 युवकों द्वारा अप्राकृतिक कृत्य किये जाने का मामला शनिवार को चिमनगंज पुलिस ने दर्ज किया है। जूना सोमवारिया क्रबस्तान में बनी दरगाह पर रहने वाले 40 साल के व्यक्ति ने थाने पहुंचकर बताया कि एक माह पहले उसे […]

Breaking News