पूर्व विधायक के बेटे की घेराबंदी

नगर निगम चुनाव की तैयारी शहर के प्रत्येक वार्ड में शुरू हो गई है। स्थानीय स्तर पर पार्टी प्रत्याशियों की दावेदारी और चुनावी रणनीतियां तैयार की जाने लगी है। किसे हराना है किसे जिताना है, किसे बैठाना है जैसे मुद्दों पर भी तिकड़में होने लगी हैं। ऐसी ही तिकड़म शहर के आगर रोड क्षेत्र के एक वार्ड में हो रही है। यहां पर एक पूर्व विधायक के बेटे की दावेदारी को वजनदार माना जा रहा है।

यह पूर्व विधायक हाल ही में अपने आका के साथ पार्टी बदलकर सत्ताधारी पार्टी में शामिल हुए हैं और अपने बेटे को राजनीति में उतारने के लिए पार्षद का चुनाव लड़ाने की तैयारी में हैं। राजनीतिक रणनीतिकारों का मानना है कि हाईलेबल पर उनके आका की पहुंच अच्छी है और पार्षद जैसे मामूली पद का टिकट लाना उनके लिए चुटकी बजाने के समान है।

इस कारण इस वार्ड के वर्षों पुराने कर्मठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी अब अलग रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इन कार्यकर्ताओं की समस्या है कि जिस परिवार के खिलाफ हर चुनाव में मजबूती से मैदान संभाला, अब उस परिवार के लिए वोट मांगने कैसे जाएं। ऐसे में अधिकतर तो घर बैठे रहने का निर्णय ले चुके हैं और कुछ घेराबंदी का प्लान बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल मंदिर में शिवरात्रि पर्व: कोरोना के चलते स्लॉट में कराए जाएंगे दर्शन

Sat Feb 27 , 2021
50 हजार ऑनलाइन बुकिंग रोज की जाएगी उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर में शिवरात्रि पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन दर्शन व्यवस्था बना रहा है। जिसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने वाले श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिए जाने पर विचार विमर्श चल रहा है। तैयारियों के मद्देनजर शनिवार को निर्माण […]