पैतृक गांव गये परिवार के सूने मकान में चोरी

गोदाम का ताला तोडक़र घुसे बदमाश

उज्जैन, अग्निपथ। शहर की कालोनियों में चोरों की गश्त जारी है। शुक्रवार को त्रिवेणी विहार और रिंगरोड पर वारदात होना सामने आया है। चोरों ने मकान और गोदाम का ताला तोडक़र हजारों का माल चोरी कर लिया।

नागझिरी थाना क्षेत्र की त्रिवेणी विहार कालोनी में रहने वाली पुष्पा पति कीमत भील मूलरुप से झाबुआ की रहने वाली है। काम की तलाश में आने के बाद परिवार यही बस गया। 9 फरवरी को पुष्पा अपने पैतृक गांव चली गई थी। मकान सूना पड़ा था। इस बीच गुरुवार देर शाम लौटकर आई तो ताला टूटा और सामान बिखरा मिला।

घर में चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। जांच के लिये पहुंची तो समाने आया कि चारों ने आभूषणों के साथ घरेलू सामान और कपड़े तक चोरी कर लिये हैं। मकान के आसपास कैमरे नहीं लगे होने पर वारदात करने वालों का सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरु की है। पुलिस का कहना था कि कालोनी में आने वाले रास्तों पर लगे कैमरों के फुटेज खंगाले जाएगें। मकान 8 दिनों से सूना था।

लगातार टूट रहे गोदाम के ताले

मोलाना आजाद मार्ग हेलावाड़ी में रहने वाला हिसारउद्दीन आशुमाता मंदिर रिंगरोड पर कबाड़े का गोदाम संचालित करता है। बीती रात उसके गोदाम का ताला तोडक़र बदमाशों ने 50 किलो पीतल-तांबा चोरी कर लिया। हिसारउद्दीन के अनुसार गोदाम में लगातार चोरी हो रही है।

8, 12 और 16 फरवरी को भी बदमाशों ने ताले तोडक़र सामान चोरी किया था। गोदाम में कैमरे लगवाये थे, वह भी चोरी कर लिये गये है। अब तक लाखों का सामान चोरी हो चुका है। जीवाजीगंज ने मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

दवा बाजार में सामने आई चोरी

दवा बाजार के बी ब्लॉक दुकान न बर 3 में हुई चोरी की ऑनलाइन शिकायत दुकान संचालक राधेश्याम पिता अमरचंद त्रिपाठी निवासी श्रीविशाला देवासरोड ने दर्ज कराई है। राधेश्याम दवा बाजार के अध्यक्ष है। उनकी दुकान से जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में गल्ले से 30 हजार रुपये नगद और दवा चोरी होना सामने आया है। नीलगंगा पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विदित हो कि कुछ दिन पहले पुलिस ने दवा बाजार की दो दुकानों से हुई लाखों की चोरी में पूर्व कर्मचारी और उसके साथियों को पकड़ा था। उसके बाद से दवा बाजार में दुकानदार अपने यहां स्टॉक का मिलान कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिस्ट्रीशीटर बदमाश के मकान पर चली जेसीबी

Fri Feb 18 , 2022
पिता और भाई पर भी दर्ज है आधा दर्जन मामले उज्जैन, अग्निपथ। पंवासा के हिस्ट्रीशिटर बदमाश के मकान को शुक्रवार दोपहर पुलिस और निगम की टीम ने तोड़ दिया। बदमाश के पिता और भाई पर भी अपराध है। परिवार ने क्षेत्र में अपनी दहशत फैला रखी थी। सीएसपी एआर नेगी […]
atikramn 18 02 22

Breaking News